{"_id":"6a2ba92c0a6a4420ad079f45","slug":"thieves-made-off-with-a-gold-earring-and-left-a-brass-one-in-its-place-the-incident-was-captured-on-cctv-shivpuri-news-c-1-1-noi1227-4385716-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा बाजार में शातिराना चोरी: सोने की बाली ले गए चोर, उसी जगह रख गए पीतल के गहने, घटना सीसीटीवी में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफा बाजार में शातिराना चोरी: सोने की बाली ले गए चोर, उसी जगह रख गए पीतल के गहने, घटना सीसीटीवी में कैद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: शिवपुरी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 03:01 PM IST
विज्ञापन
सार
शिवपुरी के सराफा बाजार में दो युवकों ने ज्वेलर्स दुकान में ग्राहक बनकर सोने की बाली चोरी कर उसकी जगह पीतल की बाली रख दी। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई। दुकानदार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
crime demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
शिवपुरी के सराफा बाजार में एक ज्वेलर्स दुकान पर दो युवकों ने बेहद शातिर तरीके से चोरी की घटना को अंजाम दिया। दोनों आरोपी ग्राहक बनकर दुकान में पहुंचे और सोने की बाली देखने के बहाने दुकानदार को बातों में उलझा लिया। इसी दौरान एक युवक ने मौका पाकर ट्रे में रखी सोने की बाली चुरा ली और उसकी जगह पीतल की बाली रख दी, ताकि किसी को शक न हो। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
घटना का खुलासा तब हुआ जब एक अन्य ग्राहक को सामान दिखाने के दौरान दुकानदार ने वही ट्रे निकाली। जांच करने पर एक बाली संदिग्ध लगी, जिसे देखने पर वह सोने की जगह पीतल की निकली। इस पर दुकानदार को शक हुआ और उसने तुरंत दुकान के पुराने सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में साफ दिखाई दिया कि एक युवक दुकानदार को व्यस्त रखे हुए है, जबकि दूसरा बड़ी चालाकी से सोने की बाली निकालकर उसकी जगह पीतल की बाली रख रहा है। इसके बाद दोनों आरोपी आराम से दुकान से निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- इंदौर में कलेक्शन एजेंट से 30 लाख लूटे, एक्टिवा पर सवार होकर आए थे बदमाश
सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद मामला स्पष्ट हो गया और दुकानदार ने इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस में दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, फुटेज के आधार पर दोनों आरोपियों की पहचान की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। पुलिस का कहना है कि यह एक सुनियोजित और शातिर चोरी का मामला है, जिसमें आरोपियों ने बड़ी चालाकी से नकली बाली रखकर असली सोने की बाली चुराई। घटना के बाद इलाके के व्यापारियों में भी चिंता का माहौल है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

कमेंट
कमेंट X