सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Seeing Dolly alone at home accused harbored malicious intent inflicted physical harm upon her.

Sidhi News: घर में घुसकर युवती को बनाया बंधक, बारी-बारी से किया गंदा काम; पेंटिंग करने आए थे दोनों आरोपी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी Published by: सीधी ब्यूरो Updated Fri, 12 Jun 2026 08:53 PM IST
विज्ञापन
सार

जमोड़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुताई और पेंटिंग का काम करने आए दो युवकों ने इंसानियत को तार-तार कर दिया। आरोपियों ने घर में अकेली युवती को बंधक बनाकर न सिर्फ उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया, बल्कि मारपीट कर ऑनलाइन लूट की वारदात को भी अंजाम दिया।

Seeing Dolly alone at home accused harbored malicious intent inflicted physical harm upon her.
पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार। - फोटो : credit
विज्ञापन

विस्तार

सीधी से एक बेहद सनसनीखेज और रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है। यहां जमोड़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुताई और पेंटिंग का काम करने आए दो युवकों ने इंसानियत को तार-तार कर दिया। आरोपियों ने घर में अकेली युवती को बंधक बनाकर न सिर्फ उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया, बल्कि मारपीट कर ऑनलाइन लूट की वारदात को भी अंजाम दिया। हालांकि, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घटना के चंद घंटों के भीतर ही दोनों दरिंदों को सलाखों के पीछे पहुँचा दिया है।


पेंटिंग के बहाने घुसे, फिर नीयत बिगड़ी
यह खौफनाक घटना गुरुवार दोपहर करीब 3:00 बजे की है। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी घर में पुताई और पेंटिंग के सिलसिले में दाखिल हुए थे। उस वक्त युवती घर में बिल्कुल अकेली थी। सूना घर देखकर दोनों की नीयत डोल गई। आरोपियों ने सबसे पहले घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद उन्होंने युवती को डरा-धमकाकर उसके मोबाइल फोन से 'फोन पे' के जरिए ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमरे में बंधक बनाकर किया सामूहिक दुष्कर्म
लूटपाट के बाद भी जब बदमाशों का मन नहीं भरा, तो उन्होंने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। आरोपियों ने युवती को एक कमरे में बंधक बना लिया। इसके बाद दोनों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर पीड़िता के साथ बेरहमी से मारपीट भी की गई। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। परिजनों के घर लौटने पर पीड़िता ने आपबीती सुनाई, जिसके बाद तत्काल थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई गई। रात करीब 8:00 बजे पुलिस ने मामला पंजीबद्ध किया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Satna:  परसमनिया गढ़ी में किस बात को लेकर हुई फायरिंग? राजपरिवार की बहू योगिता सिंह घायल; रीवा में उपचार जारी

रात में दी दबिश, आरोपी गिरफ्तार
संतोष कोरी, एसपी सीधी ने घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी और पूरी टीम मौके पर पहुंची थी। देर रात ही संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई और सर्चिंग के दौरान दोनों को धर-दबोचा गया। दोषियों पर जल्द से जल्द सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। शुक्रवार सुबह गिरफ्तार करने के बाद शाम 5:00 बजे दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। इससे पहले उनका जिला अस्पताल सीधी में मेडिकल परीक्षण कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed