सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Fatal Crash at Madavda Phanta Near Khacharod: Couple Dies in Head-On Collision Between Eco and Creta

Ujjain News: तेज रफ्तार से फिर हुआ हादसा, आमने-सामने आकर भिड़ गईं दो कारें; दंपती की मौत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sun, 24 May 2026 03:58 PM IST
विज्ञापन
सार

खाचरोद के मड़ावदा फंटे पर इको वाहन और क्रेटा कार की आमने-सामने भिड़ंत में पति-पत्नी कैलाश और गीताबाई की मौत हो गई। दोनों मछली बेचने भाटपचलाना जा रहे थे। हादसे में वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Fatal Crash at Madavda Phanta Near Khacharod: Couple Dies in Head-On Collision Between Eco and Creta
ऐसे हुआ एक्सीडेंट
विज्ञापन

विस्तार

खाचरोद के मड़वदा फंटे पर देर शाम एक सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई। इको वाहन और क्रेटा कार के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हुई। टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। अस्पताल पहुंचने से पहले ही दंपती ने दम तोड़ दिया।



मृतकों की पहचान खाचरोद की भोपा कॉलोनी निवासी कैलाश और उनकी पत्नी गीताबाई के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों वाहन अत्यधिक तेज गति में थे। दोपहर करीब 3 बजे मड़वदा फंटे के पास मोड़ पर संतुलन बिगड़ने से इको और क्रेटा की सीधी टक्कर हो गई, जिसकी आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत बचाव के लिए दौड़। जानकारी के अनुसार, दोनों पति-पत्नी बड़नगर तहसील के भाटपचलाना में हाट बाजार में मछली बेचने जा रहे थे। परिवार में दंपती के अलावा 3 बच्चे, दो बेटे और एक बेटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार क्रेटा में ड्राइवर और कार मालिक सवार थे। गाड़ी ड्राइवर चला रहा था। गाड़ी मालिक का नाम राजपाल चंद्रावत है, जो खाचरोद तहसील के ही बड़ गांव का रहने वाला है। सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंची। क्षतिग्रस्त वाहनों में फंसे दंपती को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई, मौके पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Trending Videos


ये भी पढ़ें- रीवा में भीषण हादसा: तेज रफ्तार कार ने जैन साध्वियों को कुचला, दो की मौत; उठी न्यायिक जांच की मांग

क्रेन से वाहनों को हटवाया
हादसे के बाद मड़ावदा फंटे पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित रहा, जिसे पुलिस ने क्रेन की मदद से वाहनों को हटवाकर सुचारु कराया। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक तौर पर तेज रफ्तार को ही हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है।

अस्पताल पहुंचने से पहले ही तोड़ा दम
सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंची। क्षतिग्रस्त वाहनों में फंसे दंपती को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई, मौके पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

ऐसे हुआ एक्सीडेंट

इस वाहन से हुआ हादसा

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed