{"_id":"692127bfc0e6435c010b9e7f","slug":"tiger-cub-found-dead-near-kushmah-village-cause-still-unknown-umaria-news-c-1-1-noi1225-3656732-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Umaria News: दो साल के बाघ शावक की रहस्यमयी मौत, कुश्माह गांव के पास मिला शव, मौत का कारण अब तक अज्ञात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Umaria News: दो साल के बाघ शावक की रहस्यमयी मौत, कुश्माह गांव के पास मिला शव, मौत का कारण अब तक अज्ञात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: उमरिया ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 12:31 PM IST
विज्ञापन
सार
कुश्माह गांव के पास बाघ शावक का शव मिलने के बाद वन विभाग की टीम ने पड़ताल शुरू कर दी है। बहरहाल शावक के मरने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
मृत शावक का शव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पतौर परिक्षेत्र में एक बाघ शावक की रहस्यमयी मौत ने वन विभाग को सतर्क कर दिया है। ग्राम कुश्माह के कृषि राजस्व क्षेत्र में 20 नवंबर को झाड़ियों में बाघ के मौजूद होने की सूचना मिली थी। सूचना पाते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और लगातार निगरानी शुरू कर दी, ताकि बाघ आबादी वाले क्षेत्र की ओर न बढ़े।
21 नवंबर की दोपहर तक निगरानी जारी रही लेकिन उसी दौरान बाघ शावक की अचानक मौत हो गई। मृत शावक की उम्र करीब दो वर्ष बताई जा रही है। शावक नर था या मादा इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम के बाद की जाएगी। मौत के पीछे का कारण भी अभी तक ज्ञात नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
वन विभाग ने मानक संचालन प्रक्रिया के तहत तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर दुर्घटना स्थल को सुरक्षित करते हुए पंचनामा तैयार किया गया। विभाग ने बताया कि 22 नवंबर को सक्षम वन चिकित्सकों की उपस्थिति में पोस्टमार्टम और शवदाह की कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos
ये भी पढ़ें: MP News: 80 किलो से ज्यादा वजन है तो लगेगा एक्स्ट्रा चार्ज, उज्जैन-ओंकारेश्वर हेलिकॉप्टर सेवा के लिए नियम लागू
NTCA और वन्यप्राणी अपराध नियंत्रण ब्यूरो की गाइड लाइन के अनुसार आवश्यक नमूना संकलन किया जाएगा, जिसे अधिकृत प्रयोगशाला में परीक्षण हेतु भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट के आधार पर मौत की वास्तविक वजह सामने आएगी।
वन अधिकारियों ने आसपास के क्षेत्र की तलाशी ली और स्थानीय ग्रामीणों से जानकारी जुटाई, हालांकि अभी तक किसी अवैध गतिविधि के संकेत नहीं मिले हैं। विभाग का कहना है कि विस्तृत रिपोर्ट जल्द ही संबंधित प्राधिकरण को भेज दी जाएगी।
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघों की नियमित निगरानी और संरक्षण कार्य जारी रहता है लेकिन शावक की इस मौत ने वन्यजीवों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच में किसी भी संभावना को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।

कमेंट
कमेंट X