सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   murder and daughter killed by man in mumbai's bhayander

मुंबई में मां-बेटी की हत्या, CCTV में दिखा कातिल का असली सच

टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 30 Jan 2017 03:48 PM IST
विज्ञापन
murder and daughter killed by man in mumbai's bhayander
विज्ञापन

मुंबई के भयांदर में एक मां और बेटी के डबल मर्डर से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बिल्डिंग में लगी सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जिसके बाद पुलिस के हाथ जो सबूत लगा उसे जानकर लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई। 



पुलिस ने फुटेज में 26 साल के एक शख्स को देखा जो अक्सर दीपिका संघवी नाम की महिला के पास आया करता था। दरअसल, पुलिस को युवक पर शक इसलिए हुआ क्योंकि वह वारदात की रात से अगले दिन सुबह तक घर में ही मौजूद था। हालांकि, उसे पकड़ने के लिए पुलिस ने एक स्पेशल टीम को रवाना कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मां की लाश खून में सनी तो बेटी की लाश मिली पलंग में

murder and daughter killed by man in mumbai's bhayander

पड़ोसियों ने बताया कि वारदात के दिन दीपिका के घर से जोर-जोर की चीखने की आवाजें आ रही थी। रात भर ये सब होने के बाद युवक को सुबह करीब 7.20 बजे रेलवे स्टेशन पर देखा गया था। अब पुलिस मामले को यौन शोषण से भी जोड़कर देख रही है, क्योंकि मौके पर दीपिका के कपड़े भी फटे हुए मिले थे।

इतना ही नहीं दीपिका की लाश खून में सनी हुई फर्श पर मिली जबकि 8 साल की हेतावि की लाश पलंग के अंदर से बरामद की गई। अपने पहले पति से अलग हो चुकी दीपिका अपनी बेटी के साथ किराए के मकान में रहा करती थी। 

पहले पति ने किए कई खुलासे

murder and daughter killed by man in mumbai's bhayander

पहले पति कार्तिक संघवी ने बताया कि उन दोनों के बीच में आरोपी युवक को लेकर अक्सर झगड़े हुआ करते थे। साथ ही हेतावि भी उसे पसंद नहीं किया करती थी। हालांकि, दीपिका के माता-पिता को भी युवक के आने-जाने की जानकारी थी। पर ये अंदाजा नहीं था कि एक दिन यह उनकी बेटी और नातिन की जान ले बैठेगा। 

वारदात के दिन मां ने दीपिका को फोन मिलाया तो वह जवाब नहीं दे रही थी। परेशान मां ने कार्तिक को इस बात की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे कार्तिक ने बार-बार गेट खटकाया लेकिन जवाब नहीं मिला। इसके बाद कार्तिक ने पुलिस को बुलाया और पूरी घटना का खुलासा हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed