खुद को किया नीलाम, फिर भी नहीं मिला सपनों का राजकुमार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
(साभार: मेट्रो डॉट को. यूके)
ई-बे पर शापिंग करने वाले लोग उस वक्त हैरान हो गए जब उन्होंने देखा कि एक महिला ने खुद की नीलामी के लिए अपनी तमाम जानकारियां वेबसाइट पर चस्पा कर रखी हैं। 10 साइज वाली इस महिला ने तमाम शर्तों समेत अपनी निजी जानकारियां इस वेबसाइट पर उपलब्ध करवाई थीं।
गौरतलब है कि खुद को नीलाम करने वाली यह महिला दो बच्चों की मां है। इंग्लैंड के पश्चिमी ससेक्स में मिड ससेक्स जिले के हेवर्ड हीथ कस्बे की रहने वाली लुइस कर्टिस ने खुद को इस इरादे से नीलाम करने की योजना बनाई थी कि काश उसे इस बहाने एक डील-डौल सजीला ग्रीक नौजवान मिल जाएगा।
लुइस को अपनी इस नीलामी के जरिए करीब 205 पाउंड की पेशकश की गई, लेकिन अपनी 24 घंटे की नीलामी प्रक्रिया के दौरान किसी सुंदर ग्रीक पुरुष को रिझाने में असफल होने के बाद इस महिला ने खुद को इस नीलामी प्रक्रिया से अलग कर लिया।
ग्रीस में जिंदगी जीना चाहती है महिला
इस महिला ने बताया, "मैं ग्रीस में जिंदगी जीना चाहती थी और यह मेरा हमेशा से सपना रहा है। तब मेरे एक मित्र अपास्तो, जो खुद वहां रहता है ने बताया कि मैं खुद को ई-बे पर डालूं और वो इसका लिंक पूरे ग्रीस में शेयर कर देगा।"
इस महिला ने बताया कि उसके मित्र के काफी सारे दोस्त हैं इसलिए उन्होंने सोचा कि चलिए देखेंगे कि क्या होता है, शायद कोई मस्ती के लिए ही मुझमें दिलचस्पी दिखा ले। महिला ने बताया कि उसकी नीलामी का विज्ञापन एक पूरी शाम और एक पूरा दिन सबके लिए उपलब्ध रहा।
महिला ने बताया कि इस पूरी अवधि के दौरान मुझे इस दौरान दो प्रस्ताव मिले एक आस्ट्रेलिया से और एक प्लूटो रिको से। उसने बताया कि वो जानकर हैरान थी कि उसे 200 पाउंड से ज्यादा के प्रस्ताव मिले जो काफी प्रशंसापूर्ण बात है। हालांकि इस महिला ने बताया कि ग्रीस से किस ने भी उससे संपर्क नहीं किया जिसकी उसे उम्मीद थी।
नीलामी प्रक्रिया के बाद भी आते रहे आवेदन
इस महिला ने अपने विज्ञापन को काफी अच्छे तरीके से प्रजेंट भी किया था। उसने अपने विज्ञापन में लिखा भी कि यह सिर्फ मजे के लिए है। नीलामी की आवेदन अवधि खत्म हो जाने के बाद भी इस महिला के पास लगातार प्रस्ताव आ रहे हैं।
महिला ने बताया कि उसे करीब छह से सात पुरुषों ने ई-मेल किया और उससे पूछा कि क्या वो अब भी आवेदन कर सकते हैं। उसने बताया कि अमेरिका के एक व्यक्ति ने उससे यह तक कह डाला कि उसका क्रेडिट कार्ड तैयार है और क्या वो नीलामी में भाग ले सकता है।
लुईस ने बताया कि एक व्यक्ति उसे लगातार मैसेज कर रहा है। हालांकि वह नहीं जानती है कि वो कौन है। वह अब खुद को दोबारा से नीलामी के लिए तैयार करने का विचार बना रही है इस इरादे से कि इस बार शायद कोई ग्रीस का नौजवान उसको अपना प्रस्ताव भेज दे।