सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   ABVP token hunger strike against the rusa

एबीवीपी ने रूसा के खिलाफ की सांकेतिक भूख हड़ताल

ब्यूराे/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 15 Jul 2014 09:25 PM IST
विज्ञापन
ABVP token hunger strike against the rusa
विज्ञापन

रूसा के खिलाफ और इसे रोल बैक कर पुराने सिस्टम से यूजी डिग्री की पढ़ाई की मांग को लेकर चलाए जा रहे प्रदेश व्यापी आंदोलन के तहत एबीवीपी ने मंगलवार को प्रदेश भर के कालेजों में सांकेतिक भूख हड़ताल की।



राजधानी के कालेजों में भी एबीवीपी इकाईयों ने राज्य इकाई के आवाहन पर अनशन किया, और रूसा का पूरजोर विरोध कर इसे छात्र विरोधी करार दिया।

एबीवीपी के प्रदेश सहमंत्री प्रवीण शर्मा ने कहा कि एबीवीपी शुरू से यूजी कक्षाओं में रूसा को लागू किए जाने का विरोध कर रही है। इसके खिलाफ चलाए गए आंदोलन के तहत एबवीपी ने विधायकों और सांसदों के माध्यम से 15 जुलाई को मांग पत्र सरकार को सौंपे और परिसरों में सांकेतिक भूख हड़ताल शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 को शुरू की गई यह भूख हड़ताल 16 जुलाई को समाप्त होगी। उन्होंने कहा कि राजधानी के आरकेएमवी, संजौली, कोटशेरा सहित जिला शिमला के रोहड़ू, सीमा, ठियोग, सोलन, नाहन, पावंटा साहिब, ऊना, बटोली, धर्मशाला, चंबा, हमीरपुर, मंडी, सुंदरनर, कुल्लू सहित पूरे प्रदेश भर के कालेजों में सांके तिक भूख हड़ताल शुरू की गई।
विज्ञापन
Trending Videos


उन्होंने कहा कि यह सांकेतिक भूख हड़ताल कालेज प्रशासन और प्रदेश सरकार को चेतावनी है कि यदि रूसा वापस न लिया गया और प्रदेश के हजारों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करना बंद न किया गया, तो आने वाले समय में आंदोलन और उग्र होगा। आने वाले समय में प्रदेश भर में आम छात्रों को साथ लेकर रूसा को वापस करने को लेकर उग्र आंदोलन खड़ा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed