सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   13 years ago grandmother kidnapped infant grandson

13 साल बाद खुला नवजात के अपहरण का राज

अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 24 Sep 2013 03:59 PM IST
विज्ञापन
13 years ago grandmother kidnapped infant grandson
विज्ञापन

तेरह बरस पहले एक घर से नवजात बच्चे को अगवा कर लिया गया। काफी खोजबीन हुई लेकिन कुछ पता नहीं चला।



13 साल बाद जब एक शख्स उस बच्चे का स्कूल में एडमिशन कराने के लिए पहुंचा तो अपहरण का पर्दाफाश हो गया।

जांच में पता चला कि किसी और ने नहीं, बल्कि बच्चे की दादी ने ही उसको अगवा कर लिया था। घटना अमेरिका के फ्लोरिडा की है।

हफपोस्ट
के अनुसार, 60 वर्षीय सैंडी हेटे ने 2000 में फ्लोरिडा में अपने ही घर से अपने नाती को अगवा कर लिया था। जब वह एक स्कूल में बच्चे का एडमिशन कराने पहुंची तब स्कूल प्रबंधन को महिला के उस बच्चे की मां होने पर शक हुआ। इस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी।

पुलिस ने जांच के बाद महिला को गिरफ्तार कर लिया। बच्चे को उसके पिता को सौंप दिया गया। 13 साल तक महिला बच्चे को लेकर कहां रही इसके बारे में कुछ स्पष्ट नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, शुरुआती दिनों में उसे एक शख्स ने अपने घर में शरण दी थी, लेकिन उसे यह बात मालूम न थी कि सैंडी ने बच्चे को अगवा किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed