सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   big steps of modi gov in 100 days.

मोदी सरकार: सौ दिन, दस बड़े कदम

तुषार बनर्जी/बीबीसी संवाददाता Updated Wed, 03 Sep 2014 03:24 PM IST
विज्ञापन
big steps of modi gov in 100 days.
विज्ञापन

बीते सौ दिनों में नरेंद्र मोदी सरकार ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं और कुछ उपलब्धियों का सेहरा उनके सिर भी बंधा। पढ़िए, मोदी के दस प्रमुख फैसले।



1- पाक छोड़ पड़ोसी देशों से रिश्तों में ताजगी (हुआ)
विदेश नीति में सार्क देशों को तरजीह के संकेत देते हुए मोदी ने अपनी पहली विदेश यात्रा भूटान में की। पाकिस्तान के साथ तमाम शुरुवाती मीठी बातों के बाद रिश्ते ठिठके हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


2- इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में नए प्रोजेक्ट्स (होगा)
बीते सौ दिनों में मोदी ने कम से कम दस बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स को हरी झंडी दिखाई और कई नए प्रोजेक्ट्स शुरु किए।

इनमें नागपुर को मेट्रो रेल से जोड़ने के अलावा कई बड़े हाई-वे, पावर ग्रिड और सैटेलाइट योजनाएं शामिल हैं।

3- डिजिटल इंडिया (हो रहा है)

big steps of modi gov in 100 days.

पूरे भारत को इंटरनेट से जोड़ने और सरकारी सुविधाओं को इंटरनेट पर उपलब्ध कराने की योजना पुरानी है, लेकिन मोदी ने इसे नए सिरे से उठाया है।

उनकी सरकार ने पहले ही बजट में 20,000 गांवों तक ब्रॉडबैंड इंटरनेट पहुंचाने की योजना को प्राथमिकता दी।

4- इंटरनेट पर सरकार (हुआ)
सरकार ने नागरिकों के लिए इंटरनेट पर माईगव डॉट निक डॉट इन (mygov।nic।in) नाम का एक फ़ोरम खोला है। इस फ़ोरम के माध्यम से विभिन्नों सरकारी कामों से संबंधित प्रतिक्रिया प्रधानमंत्री तक सीधे पहुंचाई जा सकती है।

5- छोटे और मझौले उद्योगों को बढ़ावा (होगा)
आम बजट में नए उद्यम खोलने के लिए 10,000 करोड़ रुपए की मदद धनराशि भी प्रस्तावित है।

छोटे और मझौले उद्योगों की राहों में टैक्स और क़ानूनी अड़चनों को दूर करने के लिए समिति बनाई गई है जो अपने सुझाव अगले कुछ महीने में देगी। साथ ही स्किल इंडिया कार्यक्रम की घोषणा की गई है।

6- आम लोगों का बैंक खाता (हुआ)

big steps of modi gov in 100 days.

प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत मोदी सरकार आम लोगों तक बैंकिंग सुविधा पहुंचाने की पहल कर रही है। योजना के अंतर्गत इच्छुक लोगों का ज़ीरो-बैलेंस बैंक अकाउंट खोला जा रहा है, साथ ही एक लाख रुपए का मुफ़्त बीमा भी कराया जा रहा है।

7- नए आईआईटी और आईआईएम (होगा)
सरकार ने पहले ही बजट में पांच नए भारतीय प्रबंध संस्थान और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खोलने के लिए 500 करोड़ रुपए के निवेश की घोषणा की है।

8- फैसलों में फुर्ती (हुआ)
यूपीए के दूसरे कार्यकाल में एक शिकायत जो लगभग सभी मंत्रालयों से थी, वो है फ़ैसले लेने में देरी की। ‘गठबंधन धर्म’ से मुक्त भारतीय जनता पार्टी ने अभी तक फैसले लेने में चुस्ती दिखाई है।

विज्ञापन

9- बुलेट ट्रेन (होगा)

big steps of modi gov in 100 days.

भारत की ‘हॉट सीट’ पर बैठने के साथ ही नरेंद्र मोदी ने मुंबई से अहमदाबाद के बीच बुलेट ट्रेन चलाने की घोषणा की।

10- बिजली उत्पादन (होगा)
मोदी सरकार ने पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों के अलावा गैर-पारंपरिक स्रोतों के विकास की तरफ भी कदम उठाए हैं।

जुलाई महीने तक केंद्र सरकार ने आठ सोलर ऊर्जा केंद्र बनाने की घोषणा की है जो अगले साल तक तैयार हो जाएगी और इससे 28000 किलोवाट बिजली का उत्पादन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed