25 May Ank Jyotish: 25 मई 2026, सोमवार का दिन अंक ज्योतिष की दृष्टि से खास महत्व रखता है। इस दिन की तारीख 25-05-2026 के अंकों का योग 2+5+0+5+2+0+2+6 = 22 और 2+2 = 4 आता है, यानी आज का भाग्यांक 4 है। अंक 4 का संबंध स्थिरता, मेहनत, अनुशासन और व्यावहारिकता से माना जाता है, जो राहु ग्रह के प्रभाव को दर्शाता है। इस ऊर्जा के कारण आज का दिन कुछ लोगों के लिए चुनौतियों के साथ प्रगति के नए अवसर भी लेकर आ सकता है। आइए जानते हैं अंक ज्योतिष के अनुसार आज आपका मूलांक क्या संकेत दे रहा है, साथ ही शुभ अंक और लकी कलर आपके दिन को कैसे प्रभावित करेंगे।
Ank Jyotish 25 May: मूलांक 4 और 8 वालों के लिए दिन रहेगा उतार-चढ़ाव भरा, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिष
Numerology Prediction Today in Hindi: दैनिक अंक ज्योतिष आपको आपके मूलांक के अनुसार यह संकेत देता है कि आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा या नहीं। ऐसे में आइए अंक राशिफल को जानते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंक 1
आज आप गलत संगति से दूर रहें, वरना छवि पर असर पड़ सकता है। मां के साथ बातचीत मधुर रहेगी और विरोधियों पर आप समझदारी से काबू पा लेंगे। धन लाभ के योग हैं, लेकिन प्रेम जीवन फिलहाल थोड़ा कमजोर रह सकता है।
शुभ अंक: 17
शुभ रंग: ग्रे
अंक 2
आज किसी भी जानकारी को बिना जांचे आगे न बढ़ाएं, वरना परेशानी हो सकती है। मन में थोड़ी असंतुष्टि रहेगी और खर्च बढ़ सकते हैं। कामकाज ठीक रहेगा और प्रेम संबंधों में मधुरता व अच्छे पल मिल सकते हैं।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: नारंगी
अंक 3
आज परिवार और रिश्तेदारों के साथ समय अच्छा बीतेगा। नई सीख और ज्ञान मिलने के योग हैं। सेहत और ऊर्जा अच्छी रहेगी, जिससे आप नए काम शुरू कर सकते हैं। प्रेम जीवन में भी खुशी और साथ मिलेगा।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: लैवेंडर
अंक 4
आज भाई-बहनों के साथ तनाव हो सकता है, इसलिए संयम रखें। किसी कीमती चीज के खोने या आर्थिक सावधानी की जरूरत है। रिश्तों में भी थोड़ी खटास संभव है, इसलिए सोच-समझकर बोलें।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: पीला