सब्सक्राइब करें

शनि का दूसरा चरण सबसे घातक, साल 2020 में इस एक राशि पर है ये चरण

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 07 Jan 2020 06:32 PM IST
विज्ञापन
shani sade sati 2020 shani gochar shani transit in capricorn impact of rashi
शनिदेव

शनि की साढ़े साती से सारे लोग डरते हैं और यही कामना करते हैं उनके ऊपर कभी भी शनि की साढ़े साती न रहे। शनि न्याय के देवता है। शनि मेहनती और ईमानदार लोगों पर जल्दी कृपा बरसाते हैं। ज्योतिष गणना के अनुसार शनि किसी भी व्यक्ति के जीवन काल में एक से लेकर दो बार शनि की साढ़े साती जरूर आती है। शनि की साढ़े साती होने पर उस राशि पर साढ़े सात साल तक प्रभाव जरूर रहता है।

shani sade sati 2020 shani gochar shani transit in capricorn impact of rashi
शनि 2020
एक राशि में ढाई साल तक रहते हैं शनि
  • शनिदेव एक राशि से दूसरी राशि में जाने के लिए करीब ढाई वर्ष का समय लेते हैं। ज्योतिष के अनुसार शनि जिस भी राशि में होता है, उसका प्रभाव उस राशि पर तो रहता ही है, साथ ही राशिचक्र में पहले और बाद की राशि पर पड़ने से शनि की अवधि कुल मिलाकर साढ़े सात वर्ष तक होती है। इसलिए, इस अवधि को शनि की साढ़े साती के नाम से पुकारा जाता है। 
Trending Videos
shani sade sati 2020 shani gochar shani transit in capricorn impact of rashi
साल 2020 में शनि ग्रह - फोटो : shani

साल 2020 में शनि 

  • जैसे कि 24 जनवरी 2020 से शनि मकर राशि में भ्रमण करेंगे। ऐसे में उसके पहले की राशि यानी धनु में शनि की साढ़े साती का अंतिम चरण, मकर राशि पर दूसरा चरण और कुंभ राशि पर शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण शुरू हो जाएगा। दूसरा चरण जातक के लिए सबसे कष्टदायी समझा जाता है। ऐसे में मकर राशि के लोग इस शनि के इस घेरे में आएंगे
विज्ञापन
विज्ञापन
shani sade sati 2020 shani gochar shani transit in capricorn impact of rashi
 मकर राशि पर शनि की साढ़ेसाती के दूसरे चरण का असर
  • शनि की साढ़े साती का दूसरा चरण सबसे घातक माना गया है। जिस किसी के ऊपर ये चरण रहता है  उसके जीवन में उसको तमाम तरह की परेशानियां आती हैं। साढ़े साती के तीसरे चरण में व्यक्ति को सुख- सुविधाओं का लाभ नहीं मिलता। आमदनी कम होती है और खर्चे ज्यादा खर्च होते हैं। सेहत से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वाद-विवाद के योग बनते है।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed