सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Shani Vakri 2026: शनि वक्री से बदलेगा इन राशियों का भाग्य, नौकरी और कारोबार में खुलेंगे तरक्की के द्वार

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Megha Kumari Updated Fri, 12 Jun 2026 11:01 AM IST
सार

Shani Vakri 2026: शनि की वक्री चाल को ज्योतिष में अत्यंत प्रभावशाली माना जाता है। यह समय कुछ राशियों के लिए बेहद लाभकारी रहता है। इस अवधि में जातकों को करियर, धन, शिक्षा में लाभ मिलने के संकेत दिखाई देते हैं।

विज्ञापन
shani vakri 2026 date and positive impact on zodiac sign in hindi shani vakri rashifal
Shani Vakri 2026 - फोटो : अमर उजाला

Shani Vakri 2026: ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को कर्मफलदाता कहा जाता है। वह सभी ग्रहों में सबसे धीमी गति से चाल चलते हैं। इसलिए उनका मार्गी, वक्री और राशि परिवर्तन विशेष महत्व रखता है, क्योंकि इसका प्रभाव लंबे समय तक बना रहता है। अब वह जल्द मीन राशि में वक्री होने वाले हैं। दरअसल, 27 जुलाई 2026 को शनि देव मीन राशि में वक्री होंगे। 11 दिसंबर 2026 को शनि फिर मार्गी होंगे। शनि की यह वक्री चाल कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकती है। इस दौरान करियर में उछाल, आर्थिक स्थिति में बदलाव और शिक्षा में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आइए जानते हैं किन राशियों को शनि की वक्री चाल से विशेष लाभ मिलने के संकेत हैं।

shani vakri 2026 date and positive impact on zodiac sign in hindi shani vakri rashifal
Shani Vakri 2026 - फोटो : अमर उजाला

वृश्चिक राशि
ज्योतिषियों के मुताबिक, शनि देव आपकी कुंडली में तीसरे और चौथे भाव के स्वामी हैं। वह पंचम भाव में वक्री होने जा रहे हैं। ऐसे में यह समय आपके लिए कई मायनों में लाभकारी साबित हो सकता है। इस दौरान आपकी संतान सुख की प्राप्ति के योग बन सकते हैं। इसके अलावा प्रेम संबंधों में चल रही गलतफहमियां दूर होने की संभावना रहेगी। वहीं विवाहित जीवन में मधुरता बढ़ेगी। इस समय शिक्षा और रचनात्मक कार्यों से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती है। कुल मिलाकर शनि की वक्री चाल आपके आत्मविश्वास और निर्णय क्षमता को मजबूत करने का वाला साबित हो सकता है।

Budh Vakri 2026: 29 जून से पलटेगी इन 3 राशि वालों की किस्मत, व्यापार, नौकरी और निवेश में मिलेगी बड़ी सफलता

बुध ग्रह की ये युतियां बना भी सकती हैं और बिगाड़ भी सकती हैं आपकी पहचान, जानिए कैसे बदलता है जीवन

shani vakri 2026 date and positive impact on zodiac sign in hindi shani vakri rashifal
Shani Vakri 2026 - फोटो : अमर उजाला

मकर राशि
मकर राशि के स्वामी स्वयं शनि देव हैं। वे आपकी कुंडली में दूसरे भाव के भी स्वामी माने जाते हैं। वर्तमान में शनि तीसरे भाव में वक्री होंगे। इस समय करियर में नई जिम्मेदारियां आपको प्राप्त होंगी और कई अवसर भी मिलेंगे। मकर राशि वालों के लिए समय इसलिए भी खास हो सकता है, क्योंकि, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरी में पदोन्नति मिलने की संभावना है। इस दौरान व्यापारियों को नए संपर्कों और योजनाओं से लाभ हो सकता है। मेहनत का पूरा फल मिलने लगेगा।
Mars Transit 2026: मंगल करेंगे कृत्तिका नक्षत्र में गोचर, 20 दिनों तक इन राशि वालों को मिलेगा जबरदस्त लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
shani vakri 2026 date and positive impact on zodiac sign in hindi shani vakri rashifal
Shani Vakri 2026 - फोटो : अमर उजाला

मीन राशि
ज्योतिषियों के अनुसार, शनि देव आपकी कुंडली में लाभ भाव और व्यय भाव यानी ग्यारहवें और बारहवें भाव के स्वामी हैं। शनि आपकी ही राशि में प्रथम भाव में वक्री होंगे। ऐसे में लंबे समय से चली आ रही परेशानियों में कमी आने लगेगी। सेहत से जुड़ी परेशानियां कम होंगे। मीन राशि वालों के व्यवसाय में स्थिरता प्राप्त होगी। समाज में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। पुराने निवेशों से लाभ मिलने की संभावना है। मानसिक तनाव कम होगा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। माना जा रहा है कि, शनि की कृपा से आपके कारोबार सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं।
Mars Transit 2026: 20 जून को मंगल का वृषभ राशि में गोचर, इन राशियों के लिए शुभ संकेत
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed