{"_id":"5f08438d8ebc3e63ca4d9c85","slug":"use-these-vastu-remedies-in-the-morning-to-solve-the-problem-of-money","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सुबह उठकर इन उपायों को करने से नहीं होगी आर्थिक तंगी, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा","category":{"title":"Vaastu","title_hn":"वास्तु","slug":"vastu"}}
सुबह उठकर इन उपायों को करने से नहीं होगी आर्थिक तंगी, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shashi Shashi
Updated Sun, 12 Jul 2020 06:27 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
इन वास्तु उपायों को करने से होती है मां लक्ष्मी की कृपा
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वास्तु में कई ऐसे उपाय बताए गए हैं जिनके करने से आपको कभी भी जीवन में धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा। अगर आपकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है और पैसों कि किल्लत हो रही है, तो वास्तु के अनुसार इन उपायों को करने से आप पर मां लक्ष्मी की कृपा होगी और आर्थिक तंगी दूर हो जाएगी। आइए जानते हैं आर्थिक समस्या को दूर करने के लिए वास्तु के आसान उपाय।
2 of 5
घर के दरवाजे को लाल या मैरुन रंग का रंगवाएं (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
घर का द्वार ही एक ऐसी जगह है जो आवगमन का स्थान होता है। साथ ही सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश भी यहीं से होता है। इसी तरह से धन वृद्धि में भी दरवाजे का बहुत महत्व होता है। इसलिए सुबह उठकर दरवाजा खोलते समय सबसे पहले मां लक्ष्मी का स्मरण करें और उसके बाद दरवाजा खोलें। घर के दरवाजे को काला रंग छोड़कर अन्य किसी भी डार्क रंग से रंगवाना चाहिए। चाहे तो अपने घर के दरवाजे को लाल या मैरुन रंग में रंगवा सकते हैं। ये रंग शुभ माने जाते हैं। ऐसा करने से घर में आर्थिक संपन्नता बनी रहती है।
Trending Videos
3 of 5
वास्तु टिप्स
- फोटो : सोशल मीडिया
अगर आपके घर का दरवाजा लाल या मैरुन रंग का नहीं है तो आप इन रंगो से अपने घर के दरवाजे पर डिजाइन बनवा सकते हैं। सुबह दरवाजा खोलते समय डिजाइन की तरफ देखकर माता लक्ष्मी का ध्यान करें। इससे भी मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में पैसों की तंगी नहीं रहती है।
दरवाजे पर शुभ-लाभ,स्वास्तिक, ॐ आदि चिन्हों का प्रयोग करना चाहिए। ये प्रतीक अति शुभ होते हैं। घर के दरवाजे पर गणेश जी की प्रतीमा लगाएं। सुबह को दरवाजा खोलते समय इन चिन्हों को प्रणाम करें और माता लक्ष्मी का स्मरण करें। नियमित रुप से ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। मां लक्ष्मी की कृपा होती है।
विज्ञापन
5 of 5
गुलाब का इत्र (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : pixabay
सुबह उठकर गुलाब का इत्र अपनी नाभि पर लगाएं। लेकिन इत्र को पहले मां दुर्गा को अर्पित करें और फिर कुछ खाने से पहले ही इत्र को अपनी नाभि पर लगा लें। उसके बाद ही घर से बाहर निकलें। ऐसा करने से आपको धन की कमी नहीं होती है। आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है।24ी5
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X