{"_id":"6a12c3020e865bd6290d9ec8","slug":"honda-city-facelift-vs-hyundai-verna-which-premium-sedan-offers-better-features-2026-05-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Honda City VS Hyundai Verna: फीचर्स, माइलेज और परफॉर्मेंस में किसने मारी बाजी? खरीदने से पहले जान लें ये बातें","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Honda City VS Hyundai Verna: फीचर्स, माइलेज और परफॉर्मेंस में किसने मारी बाजी? खरीदने से पहले जान लें ये बातें
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jagriti
Updated Sun, 24 May 2026 02:51 PM IST
सार
2026 Honda City Facelift vs Hyundai Verna: भारतीय कार बाजार में प्रीमियम सेडान सेगमेंट फिर चर्चा में है। एक तरह अपडेटेड डिजाइन और नए फीचर्स के साथ लॉन्च हुई ह्यूंदै सिटी फेसलिफ्ट है, तो वहीं, दूसरी तरफ हाई-टेक और पावरफुल अंदाज वाली ह्यूंदै वर्ना है। इनकी तुलना तेज हो गई है। दोनों ही कार ग्राहकों को आकर्षित कर रही हैं। यहां जानिए दोनों में कौन ज्यादा पावरफुल है...
विज्ञापन
1 of 7
Honda City Facelift vs Hyundai Verna
- फोटो : एआई जनरेटेड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Premium family sedan India: कुछ दिन पहले लॉन्च हुई होंडा सिटी फेसलिफ्ट (2026 Honda City Facelift) ने आते ही लोगों को अपनी ओर आकर्षित करना शुरू कर दिया। साथ ही इसका ह्यूंदै वर्ना के साथ मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है। ये दोनों ही प्रीमियम सेडान गाड़ियां है, जो अपने-अपने अंदाज में ग्राहकों को आकर्षित कर रही हैं। ऐसे में खरीददारों का कंफ्यूजन भी बढ़ता जा रहा है। Honda City जहां आराम, स्मूद ड्राइव और भरोसेमंद अनुभव के लिए जानी जाती है, वहीं Hyundai Verna अपने फीचर्स, टेक्नोलॉजी और टर्बो परफॉर्मेंस की वजह से युवाओं की पसंद बनी हुई है।
2 of 7
Honda City Facelift vs Hyundai Verna
- फोटो : एआई जनरेटेड
जेब पर कौन सी पड़ेगी भारी?
अगर बजट की बात करें, तो दोनों कारों की शुरुआती कीमतों में बहुत ज्यादा अंतर देखने को नहीं मिलता है, लेकिन टॉप वेरिएंट्स में होंडा का हाइब्रिड मॉडल थोड़ा प्रीमियम पोजीशन पर आता है। होंडा सिटी फेसलिफ्ट की शुरुआती कीमत करीब 11.99 लाख से शुरू होकर लगभग 20.99 लाख रुपये तक जाती है (इस टॉप रेंज में कंपनी का एडवांस स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वेरिएंट भी शामिल है)। वहीं, ह्यूंदै वर्रा की कीमत लगभग 10.98 लाख से शुरू होकर 18.40 लाख रुपये तक जाती है। शुरुआती मॉडल के लिहाज से वरना थोड़ी किफायती बैठती है।
Trending Videos
3 of 7
Honda City Facelift vs Hyundai Verna
- फोटो : एआई जनरेटेड
डिजाइन और साइज
लुक्स और डाइमेंशन के मामले में दोनों ही गाड़ियां एक दूसरे के पूरक हैं। होंडा ने कार के मूल ढांचे को पूरी तरह बदलने के बजाय उसके मौजूदा आकर्षक पैकेज को और ज्यादा शार्प और मॉडर्न तरीके से तैयार किया है। इसमें आपको नया फ्रंट एंड ग्रिल, अपडेटेड स्टाइलिश लाइटिंग और नए स्पोर्टी अलॉय व्हील्स देखने को मिलते हैं। हालांकि, कार के अंदर का केबिन लेआउट काफी हद तक पहले जैसा ही रखा गया है। लंबाई में सिटी आगे है (4,583 mm), लेकिन इसका व्हीलबेस 2,600 mm है।
वहीं, ह्यूंदै वर्ना का डिजाइन बेहद बोल्ड, फ्यूचरिस्टिक और स्ट्रेच्ड (लंबा और चौड़ा) दिखाई देता है। भले ही इसकी लंबाई सिटी से थोड़ी कम (4,535 mm) हो, लेकिन इसका व्हीलबेस 2,670 mm है। बड़ा व्हीलबेस होने की वजह से केबिन के अंदर काफी शानदार स्पेस मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
Honda City Facelift vs Hyundai Verna
- फोटो : एआई जनरेटेड
फीचर्स किसमें ज्यादा हैं?
अगर आत फीचर्स और आधुनिक गैजेट्स की करें, तो इसमें ह्यूंदै वर्ना ने बाजी मारी है। इमें आपको इंटीरियर में ड्यूल 10.25-इंच की बड़ी कंबाइंड स्क्रीन्स (इन्फोटेनमेंट + इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर), गर्मियों के लिए वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, थिएटर जैसा फील देने वाला 8-स्पीकर का प्रीमियम बॉस ऑडियो सिस्टम और एडवांस कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी मिलती है।
जबकि इसके होंडा ने अपनी सिटी फेसलिफ्ट में रोजमर्रा की जरूरत के सभी फीचर्स बहुत अच्छे और सलीके से जोड़े हैं, लेकिन जब आप दोनों के टॉप वेरिएंट्स की तुलना करते हैं, तो यह फीचर्स के मामले में वर्ना जितनी लोडेड नजर नहीं आती।
विज्ञापन
5 of 7
Honda City Facelift vs Hyundai Verna
- फोटो : एआई जनरेटेड
कौन-सी गाड़ी ज्यादा सुरक्षित?
सुरक्षा के मामले में दोनों ही ब्रांड्स ने कोई समझौता नहीं किया है। दोनों ही कार्स में छह एयरबैग्स को पूरी तरह से स्टैंडर्ड (यानी बेस वेरिएंट से ही) कर दिया गया है। इसके अलावा, दोनों कारों के हायर (टॉप) वेरिएंट्स में दुर्घटनाओं से बचाने वाली आधुनिक ADAS ( एडवांस ड्राइवर असिस्टेंड सिस्टम) टेक्नोलॉजी भी ऑफर की जा रही है, जो हाईवे पर ग्राहकों को दमदार सुरक्षा दे सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।