मोहाली के एमएमएस कांड में एक नया खुलासा हुआ है। पुलिस जिस मोबाइल नंबर की जांच में जुटी है, उसे ट्रूकॉलर एप पर स्कैमर (धोखाधड़ी करने वाला) की श्रेणी में शामिल किया गया है। यहां कई लोगों ने इस नंबर से ब्लैकमेल किए जाने संबंधी संदेश भी दर्ज किए हैं। ये संदेश फरवरी माह से डाले गए हैं। पुलिस को शक है कि आरोपी पहले से महिलाओं और युवतियों को ब्लैकमेल कर रहा है। ऐसे में साइबर सेल मामले की जांच में जुट गई है।
मोहाली MMS कांड: क्या महिलाओं को भी बनाया गया शिकार? ट्रूकॉलर से खुले राज से हर कोई हैरान
संवाद न्यूज एजेंसी, खरड़ (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 21 Sep 2022 02:24 PM IST
सार
यूजर ने 19 जून को लिखा है कि मेरे साथ भी ऐसा ही हो रहा है, कोई इसे जानता है क्या। एक अन्य यूजर ने यहां लिखा है कि यह व्यक्ति मेरी पत्नी को फोन कर रहा है। इसी तरह से कई और यूजर्स ने इस एप पर आरोपी के इस नंबर को ब्लैकमेलर का नंबर बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन