सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: जेबीटी शिक्षकों पर पुलिस ने दिखाई बर्बरता, 70 घायल

ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 16 May 2016 05:48 PM IST
विज्ञापन
Police brutality and protest of haryana JBT teachers
जेबीटी अध्यापकों का प्रदर्शन - फोटो : amar ujala

सीएम आवास की ओर जाते हरियाणा के चयनित जेबीटी  शिक्षकों पर टूटी पुलिस की बर्बरता। नियुक्ति को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहे हरियाणा के चयनित जेबीटी  शिक्षकों को चंडीगढ़ पुलिस ने शहर की सीमा पर ही रोक लिया। इस दौरान पुलिस ने शिक्षकों को खदेड़ने के लिए वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया, जिसमें पात्र अध्यापक संघ का दावा है कि करीब 70 शिक्षक घायल हो गए। घायलों में महिला शिक्षकों की संख्या अधिक है। पुलिस ने केवल दस अध्यापकों के डेलीगेशन को मुख्यमंत्री आवास जाने की अनुमति दी। चयनित जेबीटी शिक्षकों ने रविवार को पात्र अध्यापक संघ के बैनर तले पंचकुला में राज्यस्तरीय न्यायपंचायत का आयोजन किया था।

Police brutality and protest of haryana JBT teachers
जेबीटी अध्यापकों का प्रदर्शन - फोटो : amar ujala

इस न्यायपंचायत में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से हजारों की संख्या चयनित जेबीटी अपने परिवार सहित पहुंचे थे। दोपहर बाद न्यायपंचायत से चयनित जेबीटी अध्यापकों ने चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री निवास जाने का फैसला किया और हजारों की संख्या में चयनित जेबीटी अध्यापक सड़क पर आ गए। दोपहर तीन बजे चंडीगढ़ सीमा पर पंचकूला हाउसिंग बोर्ड के पास भारी दल बल के साथ मौजूद चंडीगढ़ पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। इस दौरान अध्यापकों और चंडीगढ़ पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हुई और अध्यापक चंडीगढ़ जाने की जिद पर अड़े रहे।

Trending Videos
Police brutality and protest of haryana JBT teachers
जेबीटी अध्यापकों का प्रदर्शन - फोटो : amar ujala

अध्यापकों ने जब पुलिस बैरिकेट तो कर आगे बढ़ने की कोशिश की तो चंडीगढ़ पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए अध्यापकों को खदेड़ने के लिए वाटर कैनन का प्रयोग किया। करीब एक घंटे तक चले इस घटनाक्त्रस्म में 70 से अधिक अध्यापक घायल हो गए। पात्र अध्यापक संघ का कहना है कि पुलिस लाठीचार्ज और वॉटर कैनन की तेज बौछार से महिला अध्यापक समेत कई को चोटें आईं। इस बीच चयनित अध्यापकों के आंदोलन को सर्व कर्मचारी संघ, सर्व खाप हरियाणा, मनरेगा मजदूर यूनियन, नौजवान सभा विद्यार्थी परिषद ने भी खुले समर्थन का ऐलान किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Police brutality and protest of haryana JBT teachers
जेबीटी अध्यापकों का प्रदर्शन

चंडीगढ़ पुलिस ने हाउसिंग बोर्ड चौक पर सभी पात्र अध्यापकों को रोक दिए जाने के बाद केवल 10 सदस्यीय डेलीगेशन को मुख्यमंत्री आवास तक जाने की अनुमति दी। इस दौरान बाकी अध्यापक शाम तक हाउसिंग बोर्ड पर ही डटे रहे। पुलिस की सुरक्षा में सेक्टर-2 स्थित मुख्यमंत्री आवास पहुंचे पात्र अध्यापक संघ के दस सदस्यीय डेलीगेशन ने मुख्यमंत्री के ओएसडी भुपेश्वर दयाल से मुलाकात की। ओएसडी दयाल ने डेलीगेशन को सोमवार को दोपहर एक बजे मुख्यमंत्री से बातचीत कराने का भरोसा दिया। इसके बाद डेलीगेशन पंचकूला लौट गया।

विज्ञापन
Police brutality and protest of haryana JBT teachers
जेबीटी अध्यापकों का प्रदर्शन - फोटो : amar ujala

राज्यस्तरीय न्यायपंचायत में हिस्सा लेने प्रदेश भर से एकत्रित हुए हजारों चयनित जेबीटी अध्यापकों को संबोधित करते हुए पात्र अध्यापक संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने प्रदेश सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मुख्यमन्त्री ने चयनित जेबीटी अध्यापकों को नियुक्ति पत्र देने का वादा किया था, लेकिन हरियाणा सरकार अपने वादे पर खरी नहीं उतरी। शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा ने भी सभी चयनित जेबीटी अध्यापकों को हाईकोर्ट का स्टे हटते ही एक हफ्ते में नियुक्ति पत्र देने का वादा किया था, लेकिन हाईकोर्ट से नियुक्ति पर लगी रोक हटने के 40 दिन बाद भी हरियाणा सरकार ने नियुक्ति पत्र नहीं दिए। उन्होंने कहा कि सरकार की इस वादाखिलाफी के कारण हजारों चयनित जेबीटी अध्यापकों ने अपने परिवार सहित पंचकुला में डेरा डाल दिया है, जो नियुक्ति पत्र मिलने तक जारी रहेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed