Hindi News
›
Photo Gallery
›
Cricket
›
Suryakumar Yadav’s Captaincy Under Scanner, Tilak Varma Emerges as Strong Contender
{"_id":"6a12c672ff89addd24018771","slug":"suryakumar-yadav-s-captaincy-under-scanner-tilak-varma-emerges-as-strong-contender-2026-05-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सूर्यकुमार यादव की कप्तानी पर संकट?: श्रेयस-सैमसन नहीं, अगला T20 कप्तान बनने के लिए इस खिलाड़ी का नाम सबसे आगे","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी पर संकट?: श्रेयस-सैमसन नहीं, अगला T20 कप्तान बनने के लिए इस खिलाड़ी का नाम सबसे आगे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 24 May 2026 03:05 PM IST
सार
भारतीय टी20 टीम की कप्तानी को लेकर चर्चाएं तेज हैं और सूर्यकुमार यादव की जगह खतरे में बताई जा रही है। चयनकर्ता उनके प्रदर्शन से पूरी तरह संतुष्ट नहीं हैं। ऐसे में श्रेयस अय्यर, शुभमन गिल और खासकर तिलक वर्मा संभावित नए कप्तान के रूप में उभर रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 6
गंभीर और सूर्यकुमार
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भारतीय टी20 टीम की कप्तानी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, चयनकर्ता सूर्यकुमार यादव की बल्लेबाजी और भविष्य को लेकर पूरी तरह आश्वस्त नहीं हैं, जिसके चलते उनकी कप्तानी पर खतरा मंडरा रहा है। ऐसे में मुंबई इंडियंस के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा भारत के अगले टी20 कप्तान के रूप में उभरते नजर आ रहे हैं। एक वरिष्ठ बीसीसीआई सूत्र ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से बातचीत में कहा कि सूर्यकुमार यादव का भविष्य काफी हद तक मुख्य कोच गौतम गंभीर के फैसले पर निर्भर करेगा।
2 of 6
तिलक वर्मा
- फोटो : IANS
चयनकर्ता क्यों नहीं हैं आश्वस्त?
रिपोर्ट के मुताबिक, चयनकर्ताओं को उम्मीद थी कि आईपीएल 2026 सूर्यकुमार यादव को पुरानी लय में लौटने में मदद करेगा, जैसा उन्होंने पिछले सीजन में 700 से ज्यादा रन बनाकर किया था, लेकिन इस बार उनका प्रदर्शन उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा। बीसीसीआई सूत्र ने कहा, 'शुरुआत में चयनकर्ताओं को लगा था कि आईपीएल सूर्यकुमार को फॉर्म में वापस लाने में मदद करेगा, लेकिन उनके खेल में कोई तकनीकी सुधार नजर नहीं आया। अब नए गेंदबाज भी लगातार हार्ड लेंथ गेंदबाजी कर रहे हैं और उनके पास उसका जवाब नहीं दिख रहा।' सूत्र ने आगे कहा, 'चयनकर्ता उन्हें लॉस एंजिलिस 2028 ओलंपिक की योजना में नहीं देखते। मामला इतना ही सीधा है।'
Trending Videos
3 of 6
सैमसन और श्रेयस
- फोटो : ANI
कप्तानी की रेस में कई नाम
अगर सूर्यकुमार यादव को कप्तानी से हटाया जाता है, तो कई खिलाड़ी इस दौड़ में शामिल हो सकते हैं। श्रेयस अय्यर को मजबूत दावेदार माना जा रहा है। उनकी रणनीतिक समझ और नेतृत्व क्षमता की काफी तारीफ होती रही है। हालांकि गौतम गंभीर और अय्यर के रिश्तों को लेकर भी सवाल उठते रहे हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि कोलकाता नाइट राइडर्स की 2024 आईपीएल जीत का श्रेय ज्यादा गौतम गंभीर को मिलने से अय्यर थोड़े निराश थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
शुभमन गिल
- फोटो : IPL
शुभमन गिल भी दावेदार
गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल का नाम भी संभावित कप्तानों में शामिल है। शानदार आईपीएल सीजन के बाद उनकी दावेदारी और मजबूत हुई है। बताया जा रहा है कि अजीत अगरकर और चयन समिति पहले से ही गिल को लंबे समय के लिए सभी फॉर्मेट का कप्तान मानकर चल रही थी, लेकिन टी20 विश्व कप से पहले उनकी खराब फॉर्म ने योजनाओं को प्रभावित किया। अगर सूर्यकुमार टीम से बाहर होते हैं, तो गिल की टी20 टीम में वापसी हो सकती है।
विज्ञापन
5 of 6
तिलक वर्मा
- फोटो : IANS
तिलक वर्मा पर खास नजर
इस पूरी चर्चा के बीच सबसे दिलचस्प नाम तिलक वर्मा का सामने आ रहा है। बीसीसीआई सूत्र ने कहा, 'अगर सूर्यकुमार को हटाया जाता है तो तिलक वर्मा को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। यही वजह है कि उन्हें त्रिकोणीय ए सीरीज में कप्तान बनाया गया है, ताकि चयनकर्ता उनकी नेतृत्व क्षमता को परख सकें।' इसके अलावा युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को भी 2028 ओलंपिक को ध्यान में रखते हुए तेजी से तैयार किया जा रहा है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।