{"_id":"5919eda84f1c1bcf3bf23016","slug":"harak-singh-rawat-appreciate-ex-cm-harish-rawat-for-his-work","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस छोड़ BJP में आए इस नेता के बयान से मचा हडकंप, सुनते ही सब रह गए हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस छोड़ BJP में आए इस नेता के बयान से मचा हडकंप, सुनते ही सब रह गए हैरान
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 16 May 2017 07:53 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हाल ही में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए इस नेता ने सोमवार को एक बयान देकर तहलका मचा दिया। उन्होंने एक ऐसी बात कह दी जिससे बीजेपी एक तरफ जहां कुछ असज हो गई तो दूसरी और सब नेता हैरानी में पड़ गए।
2 of 7
दरअसल अपने सबसे कट्टर राजनीतिक दुश्मन पूर्व सीएम हरीश रावत को विकास करने में सक्षम बताकर कैबिनेट मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने राजनीतिक माहौल गरमा दिया। उन्होंने कहा कि भले ही हरीश रावत से उनके मतभेद रहे हों, लेकिन यह कहने में उन्हें कोई हर्ज नहीं कि वे जमीन से जुडे़ राजनेता रहे हैं।
Trending Videos
3 of 7
पिछले साल हरीश रावत सरकार के तख्ता पलट के सूत्रधारों में से एक डा. हरक सिंह रावत के इस बयान के राजनीतिक निहितार्थ निकाले जा रहे हैं। पूर्व सीएम डा. रमेश पोखरियाल निशंक की तारीफ करने में भी वह नहीं चूके और कहा कि वह काफी कम उम्र में मुख्यमंत्री बन गए थे। वह भी राज्य का विकास कर सकते थे, लेकिन नहीं कर पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
वन एवं पर्यावरण मंत्री डा. रावत ने राज्य बनने के बाद की स्थिति को सामने रखते हुए नौकरशाही की भूमिका को खास अंदाज में रेखांकित किया। वह कहने से नहीं चूके कि सर-सर करके नौकरशाही ने सरकारों को सरकाया है। त्रिवेंद्र सरकार में कैबिनेट मंत्री बनने के बाद ये पहला मौका है, जब डा. हरक सिंह रावत अपने बयान के कारण सुर्खियों में आ गए।
विज्ञापन
5 of 7
इस क्रम में वह ये भी बोल गए कि आज जिस तरह से राज्य का विकास नहीं हुआ है, उसमें ये सवाल उठ रहा है कि क्या उत्तराखंड राज्य की मांग करके लोगों ने सहीं किया है या गलत। इन स्थितियों के बीच, अचानक से हरीश रावत के प्रति नरम रुख सामने रखकर डा. हरक सिंह रावत ने बीजेपी के नेताओं को भी चौंका दिया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।