सब्सक्राइब करें

UP के सीएम योगी आदित्यनाथ के बारे में ऐसा सोचते हैं उनके माता-पिता 

ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार Updated Sun, 14 May 2017 05:49 PM IST
विज्ञापन
UP CM yogi's parents share feelings about his son

सबके द‌िलों पर राज करने वाले सीएम योगी के बारे में क्या सोचते हैं ये उन्होंने खुद बयां क‌िया। सीएम बनने के बाद जब उन्हें सुरक्षा दी गई तो उनके पास कहने के ल‌िए शब्द नहीं थे। लेक‌िन गुरुवार को जब उन्हें वाई श्रेणी की सुरक्षा प्रदान करते हुए उनकी सुरक्षा बढाई गई तो उनके माता प‌िता की की आंखों में आंसू आ गए।

UP CM yogi's parents share feelings about his son

परिजनों का कहना है कि कभी उन्हें सुरक्षा की आवश्यकता महसूस नहीं हुई, लेकिन सरकार की ओर से की गई व्यवस्था को वे स्वीकार करते हैं। पिता आनंद सिंह बिष्ट और मां सावित्री देवी कहते हैं कि उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि उनका बेटा एक दिन यूपी जैसे बड़े प्रांत में मुख्यमंत्री का दायित्व संभालेगा। बेटे के कारण ही परिवार को सुरक्षा मुहैया कराई गई है।

UP CM yogi's parents share feelings about his son

गुरुवार को सीएम योगी आदित्यनाथ के परिवार को उत्तराखंड सरकार ने वाई श्रेणी की सुरक्षा प्रदान कर दी है। शासन के आदेश मिलते ही पौड़ी पुलिस की सुरक्षा टीम ने गांव में डेरा डाल दिया है। इससे पूर्व उनके परिवार खासकर माता-पिता की सुरक्षा के लिए सुरक्षा गार्ड मुहैया करवाए गए थे। माता-पिता को गांव से बाहर जाने के लिए दो सुरक्षा गार्ड भी मुहैया करवाए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
UP CM yogi's parents share feelings about his son

यूपी के सीएम बनते ही यमकेश्वर विकासखंड का पंचूर गांव भी वीआईपी गांवों में शुुमार हो गया है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि विषम भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद योगी के परिजनों ने अपना पैतृक गांव नहीं छोड़ा। रेंज अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त योगी के अस्सी वर्षीय पिता आनंद सिंह बिष्ट अपने पूरे परिवार के साथ गांव में ही रहते हैं। 

विज्ञापन
UP CM yogi's parents share feelings about his son

योगी के सीएम बनते ही पौड़ी के एसएसपी मोहसिन मुख्तार ने परिवार की सुरक्षा के लिए अपनी ओर से सुरक्षा गार्ड तैनात करते हुए शासन को वाई श्रेणी सुरक्षा का प्रस्ताव भेजा था। शासन की ओर से योगी के परिवार को वाई श्रेणी की सुरक्षा की मंजूरी मिल गई है। शासन से मंजूरी मिलते ही योगी के पैतृक गांव पंचूर में श्रेणी के हिसाब से सुरक्षा प्रदान कर दी गई है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed