सब्सक्राइब करें

इस पहाड़ी एक्टर के साथ हॉट सीन देती दिखेंगी रवीना टंडन, तस्वीरें

टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 21 Jul 2017 09:31 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand newcomer actor Ashish bisht hot scene with raveena tandon
shab movie scene

बॉलीवुड की अपकम‌िंग मूवी ‘शब’ में यह पहाड़ी एक्टर रवीना के साथ हॉट सीन देते द‌िखाई देंगे। फ‌िल्म में वे  मुख्य भूमिका में है।

uttarakhand newcomer actor Ashish bisht hot scene with raveena tandon
shab movie scene

 उत्तराखंड का ये न्यूकमर एक्टर आशीष बिष्ट फ‌िल्म र‌िलीज होने को लेकर काफी बेताब हैं। अल्मोड़ा स्थित भिकियासैंण के बिजवाण गांव के आशीष बिष्ट साल 2011 से मॉडलिंग कर रहे हैं। वह अब तक 250 से ज्यादा एड फिल्म कर चुके हैं। फोन पर हुई बातचीत में उन्होंने बताया कि छोटे पर्दे के लिए कई ऑफर आए पर उन्होंने तय किया था कि फिल्म से ही शुरुआत करनी है।

uttarakhand newcomer actor Ashish bisht hot scene with raveena tandon
shab movie scene

फिल्म का निर्देशन ‘माइ ब्रदर....निखिल’ फेम ऑनिर कर रहे हैं। फिल्म का संगीत टिप्स के बैनर तले मिथुन ने तैयार किया है, जबकि टाइटल सांग ट्रैक ओ साथी... अर्जित सिंह ने गाया है। गाने को यूट्यूब पर अब तक 30 लाख लोग देख चुके हैं। फिल्म की अधिकतर शूटिंग दिल्ली और मसूरी के आसपास धनौल्टी में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
uttarakhand newcomer actor Ashish bisht hot scene with raveena tandon
'शब' का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज

एक्टिंग को लेकर किए गए सवाल पर उन्होंने बताया कि पापा श्रीराम सेंटर में थियेटर करते थे। पापा की एक्टिंग देखकर मेरा रुझान फिल्म इंडस्ट्री की ओर हुआ। आमिर खान और रणवीर कपूर अशीष के आदर्श हैं। फिल्म की कहानी के बारे में उन्होंने बताया कि ‘शब’ में लव ट्राई-एंगल के साथ दिल्ली की डार्क साइड को दिखाया गया है।

विज्ञापन
uttarakhand newcomer actor Ashish bisht hot scene with raveena tandon
Shab - फोटो : डेमो पिक

खुद के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि बारहवीं तक की पढ़ाई दिल्ली में हुई है। इसके बाद वह नौकरी करने लगे और दिल्ली विश्वविद्यालय के ओपन स्कूल से स्नातक किया। उनके पिता राम सिंह बिष्ट केनरा बैंक दिल्ली में है और मां सरस्वती देवी गृहिणी हैं। एक छोटी बहन और एक बड़ा भाई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed