सब्सक्राइब करें

रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, एक अप्रैल से बदल जाएगा ये नियम, पढ़ें आपको क्या सुधिवा मिलेगा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 17 Mar 2019 10:58 AM IST
विज्ञापन
pnr rule are changing Rent Will Be Refunded Indian Railways To Be Implemented from 1st april 2019
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
एक ही यात्रा में कई रेल बदलकर अपने गंतव्य तक पहुंचने वाले यात्रियों को भारतीय रेलवे बड़ी राहत देने वाला है। एयरलाइंस के सिस्टम की तरह रेलवे भी ऐसी यात्रा के सभी टिकटों का पीएनआर नंबर आपस में लिंक करना शुरू करेगा। इस सुविधा के बाद पहली ट्रेन के लेट होने के कारण अगली ट्रेन छूट जाने की स्थिति में यात्री को उसकी शेष यात्रा का पूरा किराया कैंसिलेशन चार्ज काटे बिना लौटाया जाएगा। 

 
pnr rule are changing Rent Will Be Refunded Indian Railways To Be Implemented from 1st april 2019
फाइल फोटो
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह सुविधा आगामी 1 अप्रैल से शुरू कर दी जाएगी। रेलवे बोर्ड ने इसके लिए आदेश जारी कर दिया है। इसका सबसे ज्यादा लाभ उन यात्रियों को होगा, जिन्हें ट्रेन के कोहरे, प्रदर्शन या किसी अन्य कारण से लेट होने पर अगली ट्रेन छूटने की परेशानी के बावजूद कैंसिलेशन चार्ज चुकाकर पैसों का भी नुकसान सहना पड़ता था। अधिकारी के मुताबिक, 1 अप्रैल से यात्रियों को अपने सभी टिकटों के पीएनआर आपस में लिंक कराने होंगे, जिससे वह कनेक्टिंग जर्नी (विस्तारित यात्रा) के दायरे में आ जाएंगे।
Trending Videos
pnr rule are changing Rent Will Be Refunded Indian Railways To Be Implemented from 1st april 2019
फाइल फोटो
बता दें कि एयरलाइंस में कुछ ऐसा ही सिस्टम लागू है। वहां पर एक ही यात्रा के दौरान कई जगह हवाई जहाज बदले जाने की स्थिति में यदि यात्री एक ही एयरलाइंस या कुछ एयरलाइंसों के पूल के हवाई जहाज से ही आगे की यात्रा कर रहा है तो उसके सभी टिकटों पर एक ही पीएनआर नंबर दिया जाता है। इससे यात्री को पहले हवाई जहाज में बैठने के दौरान ही पूरी यात्रा के सारे बोर्डिंग पास जारी कर दिए जाते हैं। साथ ही एक जहाज से उतरकर दूसरे में बैठने के दौरान उसका सामान एयरलाइंस की तरफ से खुद ही दूसरे जहाज में शिफ्ट कर देती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
pnr rule are changing Rent Will Be Refunded Indian Railways To Be Implemented from 1st april 2019
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
तीन घंटे के अंदर करना होगा क्लेम
ट्रेन छूटने की स्थिति में यात्री को पहली ट्रेन पहुंचने के समय से तीन घंटे के अंदर उसी स्टेशन पर अपना टिकट कैंसिल कराना होगा, जहां से उसे अगली ट्रेन पकड़नी थी। यदि किसी कारण से उस समय काउंटर बंद है तो तीन दिन के अंदर उसी स्टेशन पर टीडीआर फार्म भरना होगा। संबंधित जोन का मुख्य वाणिज्यक प्रबंधक (सीसीएम) या रिफंड आफिस जांच के बाद पूरा रिफंड यात्री के खाते में ट्रांसफर करने का आदेश जारी करेगा। 
 
विज्ञापन
pnr rule are changing Rent Will Be Refunded Indian Railways To Be Implemented from 1st april 2019
यात्री को यह भी ध्यान रखना होगा कि उसके कनेक्टिंग टिकटों में उसकी एक जैसी ही जानकारी दर्ज कराई गई हो। यह सुविधा फर्स्ट क्लास से लेकर नीचे तक सभी श्रेणी के टिकटों के लिए मिलेगी। साथ ही टिकट चाहे ऑनलाइन बुक कराया हो या स्टेशन पर, दोनों तरह के टिकट पर पीएनआर लिंक करने का लाभ लिया जा सकता है। यह सुविधा सिर्फ उसी टिकट पर मिलेगी, जिसमें पहली ट्रेन के आगमन और अगली ट्रेन के छूटने का स्टेशन एक ही होगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed