नया साल शुरू हो चुका है। भारत समेत दुनियाभर में लोगों ने अपने-अपने अंदाज में नए साल 2020 (New Year 2020) का स्वागत किया। 2019 को सालभर की खट्टी-मीठी यादों के साथ अलविदा कहा। हो सकता है कि गुजरने वाले इस साल में आपने कुछ कड़वी चीजों का भी सामना किया हो। लेकिन जिंदगी कड़वाहट को मन में दबाए रखने का नहीं, बल्कि बीता कल भुलाकर, उससे सीख कर आगे बढ़ने का नाम है। क्या पता आने वाले समय के पिटारे में आपके लिए कुछ खास छिपा हो।
{"_id":"5e09dff58ebc3e8800729fa3","slug":"happy-new-year-2020-wishes-motivational-quotes-by-famous-personalities-inspirational-sayings","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कुछ ऐसी बातें, जिनमें से एक भी अपनाई तो उत्साह से भर जाएगा आपका नया साल","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
कुछ ऐसी बातें, जिनमें से एक भी अपनाई तो उत्साह से भर जाएगा आपका नया साल
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया
Updated Wed, 01 Jan 2020 09:59 AM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
बराक ओबामा
- फोटो : Amar Ujala
बराक ओबामा (Barack Obama)
जन्म - 4 अगस्त 1961
पूरा नाम - बराक हुसैन ओबामा
पूरा नाम - बराक हुसैन ओबामा
- अमेरिका के 44वें राष्ट्रपति (2009 से 2017) रहे। लगातार दो बार राष्ट्रपति चुने गए थे। डेमोक्रेटिक पार्टी के बराक ओबामा यूएस के पहले अफ्रीकी अमेरिकी राष्ट्रपति बने थे।
- अपने दो बार के कार्यकाल के दौरान ओबामा ने देश, देशवासियों के हित में और आतंक के खिलाफ कई बड़े फैसले लिए।
- दिसंबर 2018 में हुए गैलप पोल के अनुसार, ओबामा लगातार 11वें साल अमेरिका के सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले शख्स बने।
- सिर्फ राजनीतिक ही नहीं, बराक ओबामा के निजी जीवन को भी कई लोग अपना आदर्श मानते हैं।
ओबामा कहते हैं,
'अगर हम दूसरे इंसान या समय का इंतजार करेंगे तो बदलाव नहीं आएगा। जिनका हम इंतजार कर रहे हैं वो हम खुद हैं। वो बदलाव हैं जो हम चाहते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
टोनी रॉबिन्स
- फोटो : Amar Ujala
टोनी रॉबिन्स (Tony Robbins)
जन्म - 29 फरवरी 1960
वास्तविक नाम - एंथनी जे महावरिक
वास्तविक नाम - एंथनी जे महावरिक
- टोनी रॉबिन्स अमेरिकी लेखक, समाजवेसी, मोटिवेशनल स्पीकर व लाइफ कोच हैं। उन्हें उनके मोटिवेशनल सेमिनार और प्रेरणादायी किताबों के लिए जाना जाता है।
- रॉबिन्स ने 17 साल की उम्र में लेखक व मोटिवेशनल स्पीकर जिम रॉन के सेमिनार को बढ़ावा देने के काम के साथ अपना करियर शुरू किया था।
टोनी कहते हैं,
'अगर आप वही करेंगे जो हमेशा करते आए हैं, तो आपको वही मिलेगा जो हमेशा मिलता आया है।'
स्टीफन हॉकिंग
- फोटो : Amar Ujala
स्टीफन हॉकिंग (Stephen Hawking)
जीवनकाल - 8 जनवरी 1942 से 14 मार्च 2018 तक
पूरा नाम - स्टीफन विलियम हॉकिंग
पूरा नाम - स्टीफन विलियम हॉकिंग
- यूनाइटेड किंगडम के हॉकिंग एक भौतिकशास्त्री, ब्रह्मांड विज्ञानी और लेखक थे। पॉपुलर साइंस पर उन्होंने काफी काम किया। इससे उन्हें व्यवसायिक तौर पर भी सफलता मिली। उनकी किताब 'अ ब्रीफ हिस्ट्री ऑफ टाइम' (A Brief History of Time) रिकॉर्ड समय में बेस्ट सेलर बनी थी।
- बीबीसी की 100 महान ब्रिटिश की सूची में हॉकिंग को 25वां स्थान मिला था।
- हॉकिंग को मोटर न्यूरॉन डिजीज (MND) था। इसका पता तब चला जब स्टीफन हॉकिंग 21 साल के थे। इस दुर्लभ बीमारी को जिसे एमियोट्रोफिक लैटरल स्क्लेरोसिस के नाम से भी जानते हैं। इसमें दिमाग और स्पाइनल कॉर्ड के न्यूरॉन्स मर जाते हैं। इसने धीरे-धीरे हॉकिंग को लकवाग्रस्त कर दिया। वह बोल नहीं सकते थे, लेकिन स्पीच जनरेटिंग डिवाइस के जरिए संपर्क कर लेते थे।
- 21 साल की उम्र में डॉक्टरों ने कहा था की हॉकिंग ज्यादा से ज्यादा दो साल और जी सकते हैं। लेकिन अपनी इच्छाशक्ति के दम पर उन्होंने खुल कर अपनी जिंदगी जी और 76 साल की उम्र में आखिरी सांस ली।
स्टीफन ने कहा था कि,
'जिंदगी चाहे कितनी भी मुश्किल लगे, आपके पास हमेशा कुछ ऐसा होता है जो आप कर सकते हैं और उसमें सफल हो सकते हैं।'
विज्ञापन
ओपरा विनफ्रे
- फोटो : Amar Ujala
ओपरा विनफ्रे (Oprah Winfrey)
जन्म - 29 जनवरी 1954
पूरा नाम - ओपरा गेल विनफ्रे
पूरा नाम - ओपरा गेल विनफ्रे
- ओपरा विनफ्रे एक अमेरिकी मीडिया उद्योजक, अभिनेत्री, निर्माता व लिपिकार हैं। उनका टॉक शो बेहद लोकप्रिय हुआ। शो को कई पुरस्कार मिले और इतिहास का सबसे ज्यादा रेटिंग वाला टीवी शो बन गया था।
- एक समय में ओपरा दुनिया की अकेली अश्वेत महिला अरबपति थीं। आज भी वह विश्व की सबसे प्रभावशाली महिलाओं में से एक हैं।
ओपरा विनफ्रे कहती हैं,
एक काम करिए जो आपको लगता है आप नहीं कर सकते। असफल होइए। फिर से कोशिश करिए। दूसरी बार बेहतर कीजिए। जो लोग कभी ठोकर नहीं खाते, वह वे होते हैं जिन्होंने कभी ऊंचाई की चढ़ाई न की हो। ये आपका पल है, इसे पूरी तरह अपना बनाइए।
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।
विज्ञापन
विज्ञापन