सब्सक्राइब करें

शादी से पहले प्रेग्नेंट नेहा धूपिया ने अंगद से गुपचुप लिए थे फेरे, 1 साल बाद देखें Inside Photo

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Fri, 10 May 2019 02:30 PM IST
विज्ञापन
angad bedi and neha dhupia wedding anniversary look at inside photo
neha dhupia - फोटो : अमर उजाला
अंगद बेदी और नेहा धूपिया की शादी को आज एक साल हो गया । 10 मई 2018 को नेहा और अंगद ने गुपचुप तरीके से दिल्ली के गुरुद्वारे में सात फेरे ले लिए थे। दोनों ने खुद बताया था कि उन्हें जल्दबाजी में शादी क्यों करनी पड़ी । दरअसल, नेहा शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं । इसी वजह से घरवालों ने उनकी तुरंत शादी करवा दी। 
angad bedi and neha dhupia wedding anniversary look at inside photo
बॉलीवुड - फोटो : social media
नेहा-अंगद की शादी से फैंस काफी हैरान थे । पहले तो अंगद और नेहा ने प्रेग्नेंसी की खबरों को नकार दिया था लेकिन बाद में खुद सबकुछ बताया। नेहा धूपिया के मशहूर शो 'नो फिल्टर नेहा' में खुद अंगद बेदी ने इस बात कबूला था। अंगद ने बताया था, 'नेहा शादी से पहले ही प्रेग्नेंट थीं। जब दोनों ने ये बात अपने माता-पिता को बताई थी तो बहुत 'डांट' पड़ी थी।'
Trending Videos
angad bedi and neha dhupia wedding anniversary look at inside photo
neha dhupia
नेहा शादी के 6 महीने बाद मां बन गई थीं। उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया जिसका नाम महर धूपिया बेदी है । अपनी पहली वेडिंग एनिवर्सरी मानाने के लिए अंगद और नेहा बेटी के साथ माॅरिशस गए थे । नेहा ने इस वैकेशन की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की । 

View this post on Instagram

To the most special #throwback of my life ... thank you for showering my life with all your love ... #happyanniversary my everything @angadbedi ❤️📸 @ashishjparmar @raghavramaiah

A post shared by Neha Dhupia (@nehadhupia) on

विज्ञापन
विज्ञापन
angad bedi and neha dhupia wedding anniversary look at inside photo
neha dhupia
अपनी वेडिंग एनिवर्सरी के मौके पर नेहा ने अपनी शादी का एक इनसाइड वीडियो शेयर किया है । इसमें नेहा की मेहंदी, संगीत से लेकर फेरों और विदाई तक के विजुअल हैं । इस वीडियो को शेयर करते हुए नेहा ने लिखा, 'मेरी जिंदगी के सबसे अच्छे पल । मुझे इतना प्यार करने के लिए शुक्रिया । हैप्पी एनिवर्सरी अंगद बेदी ।'
विज्ञापन
angad bedi and neha dhupia wedding anniversary look at inside photo
neha dhupia
अंगद और नेहा की लव स्टोरी की बात करें तो दोनों पहली बार जिम में मिले थे ।  उस समय अंगद दिल्ली में अंडर 19 खेलते थे और नेहा मिस इंडिया पेजेंट की तैयारी कर रही थीं। अंगद को नेहा से पहली नजर में ही प्यार हो गया था । अंगद का प्यार नेहा के लिए वन साइड था ।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed