नाबालिग से रेप का मामला: दिव्या खोसला ने की पर्ल पुरी के जमानत की मांग, कहा- वो केस लड़ने को तैयार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिव्या आगे लिखती हैं, ' उसके लिए वकील कौन रखेगा और सभी पेचीदगियों को देखें? इसके अलावा दिव्या ने लिखा कि पर्ल को जमानत दी जानी चाहिए ताकि वह अपना केस लड़ सकें और अपनी बेगुनाही साबित कर सकें। वह अपना मामला लड़ने और अपनी बेगुनाही साबित करने के लिए तैयार है लेकिन कम से कम उसे जमानत पर छोड़ दें। वह कहीं भाग तो नहीं रहा है, बस अपना बचाव करने का बुनियादी मानव अधिकार क्यों छीन रहे हैं?'
इससे पहले भी एक्ट्रेस दिव्या खोसला कुमार ने पर्ल वी पुरी के सपोर्ट में काफी लंबा चौड़ा पोस्ट किया। जिसके बाद सोशल मीडिया पर दिव्या खोसला कुमार को लोगों ने खरी खोटी सुनाना शुरू कर दिया। दिव्या खोसला कुमार पर्ल वी पुरी को सपोर्ट करते हुए उन्हें निर्दोष बताया। इसके साथ ही उन्होंने पीड़िता के माता-पिता को लेकर कई खुलासे किए। सिर्फ यही नहीं उन्होंने सभी आरोपों को गलत बताते हुए पीड़िता के परिवार को झूठा भी कहा। अब एक्ट्रेस की पोस्ट पर लोग उन्हें खरी खोटी सुना रहे हैं।
दिव्या खोसला ने लिखा मैं सबसे अपील करती हूं पर्ल का सपोर्ट करें। मैं तब तक चुप नहीं बैठूंगी जब तक पीड़ित के मां-बाप मीडिया के सामने आकर सच नहीं कहते। हम किसी के साथ यह बर्बादी कैसे देख सकते हैं। बता दें, दिव्या खोसला कुमार और पर्ल वी पुरी ने म्यूजिक एलबम में साथ काम किया है।
दिव्या खोसला कुमार के पोस्ट के बाद देवोलिना भट्टाचार्या ने ट्वीट कर लिखा, 'मां-बाप ने इंसानियत सिखाई होती तो जाकर सात साल की बच्ची की मां के इंस्टाग्राम अकाउंट पर गधों की तरह कॉमेंट करने से पहले 100 बार सोचते। और जिसने भी पीड़िता की पहचान उजागर की है, उसे जेल में बंद कर देना चाहिए। उम्मीद करती हूं तुम्हारे अपने इस स्थिति से कभी न गुजरें।' एक्ट्रेस ने आगे लिखा, 'कुछ तो इंसानियत रखो। कैसे गंदे लोग हो तुम लोग? डिक्शनरी खोलो और 'Empathy' का मतलब चेक करो इडियट्स। इस बकवास डिस्कशन को यहीं बंद कर दो और कोर्ट को फैसला लेने दो। वाकई इंसानियत एकदम गिर गई है। बहुत ही घटिया है यह।'