सब्सक्राइब करें

शरवरी ने साझा की जन्मदिन की अनदेखी तस्वीरें, बचपन की फोटो ने खींचा फैंस का ध्यान; सितारों ने लुटाया प्यार

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 16 Jun 2026 07:12 PM IST
सार

Sharvari Birthday Celebration: 14 जून को शरवरी वाघ ने अपना 29वां जन्मदिन मनाया। दो दिन अपने जन्मदिन के जश्न की कुछ अनदेखी तस्वीरें फैंस के साथ साझा की। इन तस्वीरों में उनकी बचपन की एक तस्वीर ने भी फैंस का ध्यान खींचा, जो बहुत फनी थी। 

विज्ञापन
Sharvari Share Her Birthday Celebration Pictures Thanks For Wishes And Blessings
शरवरी वाघ ने साझा की जन्मदिन की खास तस्वीरें - फोटो : इंस्टाग्राम@sharvari

इन दिनों फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ में अपने उम्दा अभिनय को लेकर शरवरी वाघ चर्चा में हैं। कुछ दिन पहले एक्ट्रेस ने अपना जन्मदिन भी मनाया था। इस सेलिब्रेशन की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर मंगलवार को शरवरी ने पोस्ट की हैं। साथ ही जन्मदिन पर बधाई संदेश देने वाले सभी लोगों का शुक्रिया भी अदा किया है। 


शरवरी ने कई तस्वीरें पोस्ट की, जिसमें वह अपने जन्मदिन मना रही हैं, उनका चेहरा खुशी से रौशन है। 


साझा की कई तस्वीरों में कहीं वह केक के साथ नजर आ रही हैं तो कहीं पर हंसती-मुस्कुराती दिखाई दे रही हैं। 

इन्हीं तस्वीरों में एक केक पर उनकी बचपन की फोटो बनी है, जिस पर लिखा है, बधाई नहीं सिर्फ गिफ्ट चाहिए। बचपन की तस्वीर में शरवरी काफी क्यूट लग रही हैं। शरवरी की इन तस्वीरों को मोना सिंह समेत कई सेलेब्स और फैंस ने लाइक किया है।

शरवरी ने भी इंस्टाग्राम पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, ‘इतने सारे प्यार के लिए शुक्रिया। मेरा दिल खुशियों से भर गया है।’ 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed