सब्सक्राइब करें

'नत्थूलाल' को छोड़ो, इस 6 फीट के गिरधर की हैं दो मंजिल ऊंची मूंछ, देखें...

अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 05 Oct 2017 03:54 PM IST
विज्ञापन
this man having 22 feet long moustache claimed to be the world record
अपनी 22 फीट लंबी मूंछ के साथ गिरधर व्यास - फोटो : Amar Ujala
जो गिरधर की मूंछ देख ले, उसे अमिताभ बच्चन की 'शराबी' फिल्म का मशहूर डायलॉग 'मूंछें हों तो नत्थूलाल जैसी' पसंद नहीं आएगा। इनकी मूंछ दो मंजिल ऊंची हैं। हम यहां आपको मिलवाते हैं 22 फीट लंबी मूंछ रखने से आकर्षण का केंद्र बने गिरधर व्यास से।

33 साल से संभाल रहे हैं इतनी लंबी मूंछ

this man having 22 feet long moustache claimed to be the world record
लंबी मूंछ का प्रदर्शन करते गिरधर व्यास - फोटो : Amar Ujala
बीकानेर जिले के रहने वाले वन विभाग में कार्यरत गिरधर व्यास ने साल 1985 से अपनी मूंछ बढ़ाना शुरू किया था और पिछले 33 साल से वो अपनी इस बेहद आकर्षक मूंछ की सार संभाल कर रहे हैं। व्यास की मूंछ देखकर उनके घर से निकलने से लेकर आॅफिस जाने तक हर कोई टकटकी लगाए उनकी तरफ देखता रहता है।
Trending Videos

गिनीज बुक में दर्ज कराना चाहते हैं नाम

this man having 22 feet long moustache claimed to be the world record
डेमो इमेज
अनोखी मूंछ के मालिक गिरधर व्यास अपने नाम को गिनीज बुक आॅफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराना चाहते हैं। मगर जानकारी के अभाव में उनका नाम इस रिकॉर्ड बुक में दर्ज नहीं हो सका। इसके लिए पिछले 3 सालों से संबंधित विभाग से वो पत्र व्यवहार कर रहे हैं, लेकिन उचित प्लेटफॉर्म नहीं मिलने के कारण इस कामयाबी से वंचित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने के लिए ली भगवान की शरण

this man having 22 feet long moustache claimed to be the world record
गिरधर व्यास - फोटो : Amar Ujala
बाबा रामदेव के दरबार में अपना नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में लिखवाने की कामना के साथ गिरधर व्यास सालों से जैसलमेर स्थित बाबा रामदेव के मत्था टेकने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज नहीं हो जाता, तब तक वह अपनी मूछ को बढ़ाने का जतन करते रहेंगे। बाबा रामदेव की नगरी पहुंचते ही हर किसी में उनकी मूंछ के साथ सेल्फी लेने की होड़ मची रही।
विज्ञापन

राजस्थान के ही राम सिंह है रिकॉर्ड होल्डर

this man having 22 feet long moustache claimed to be the world record
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्डधारी राम सिंह चौहान - फोटो : Amar Ujala
गिनीज बुक आॅफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में राजस्थान के ही पर्यटन विभाग के अधिकारी राम सिंह चौहान का नाम दर्ज है। हालांकि रामसिंह की मूंछ 14 फीट ही लंबी है, फिर भी रिकॉर्ड बुक में उनका नाम दर्ज है। गिरधर व्यास सही समय पर अपनी जानकारी दर्ज नहीं करा पाए, नहीं तो आज इस किताब में उनका नाम दर्ज होता।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed