{"_id":"e94ce92044aac46cba2818d579282793","slug":"amarnath-yatra-at-terror-risk","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अमरनाथ यात्रा: श्रद्धालुओं का गुफा तक पहुंचना एक चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरनाथ यात्रा: श्रद्धालुओं का गुफा तक पहुंचना एक चुनौती
Updated Mon, 15 Jun 2015 07:12 PM IST
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा: श्रद्धालुओं का गुफा तक पहुंचना एक चुनौती
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कश्मीर में पहले लगातार आतंकी हमले, फिर मोबाइल टावरों पर होने वाले हमले और अब धमकी भरे तालिबानी पोस्टरों ने अगले महीने से शुरू हो रही श्री अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। राज्य पुलिस के लिए यात्रा की सुरक्षा एक कड़ी चुनौती बन गई है। कश्मीर में यात्रियों को टारगेट करने के पहले से ही सेना ने इनपुट जारी किए हैं।
अमरनाथ यात्रा: श्रद्धालुओं का गुफा तक पहुंचना एक चुनौती
2 of 6
वहीं जम्मू में भी सुरक्षा एजेंसियों के पास इनपुट आए हैं कि कठुआ और सांबा में सुबह तड़के हाइवे से गुजरने वाले अमरनाथ के जत्थों पर आतंकी हमले की आशंका है। यानी लखनपुर से लेकर पवित्र गुफा तक सुरक्षा एक बड़ी चुनौती बन गई है। कश्मीर में तीन दिन पहले तहरीक-ए-तालिबान के पोस्टर बरामद किए गए।
अमरनाथ यात्रा: श्रद्धालुओं का गुफा तक पहुंचना एक चुनौती
3 of 6
पिट्ठू के लिए बालटाल से गुफा तक आने जाने के लिए 1980 रुपये, मनीगाम में टैंट में रुकने के लिए 230, बालटाल 350 और गुफा के पास 580 रुपये देने होंगे। अनंतनाग के डीसी बशीर अहमद खान का कहना है कि हर वर्ष दाम में कुछ बढ़ोतरी होती है। इसका श्रद्धालुओं के खर्च पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा: श्रद्धालुओं का गुफा तक पहुंचना एक चुनौती
4 of 6
श्री अमरनाथ यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं को दोनों मार्ग पर रहने के लिए शानदार हट मिलेंगी। हालांकि सिर्फ चार स्थानों पर यह सुविधा रहेगी। इस सुविधा को बाहरी राज्यों से आने वाले उन श्रद्धालुओं के लिए विशेष रूप से तैयार किया जा रहा है, जो ग्रुप में आते हैं। हालांकि सिंगल पर्सन सुविधा भी रहेगी। प्री फैब्रीकेटेड हटों के लिए एडवांस में बुकिंग भी शुरू हो चुकी है, जिसका अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। श्राइन बोर्ड ने इस सुविधा को श्रद्धालुओं को वीआईपी ट्रीटमेंट देने के लिए भी ऐसा किया है।
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा: श्रद्धालुओं का गुफा तक पहुंचना एक चुनौती
5 of 6
जानकारी के अनुसार बालटाल, नुनवान बेस कैंप, शेषनाग और पंचतरणी में यह हट तैयार की जा रही हैं। नुनवान में 10 हट बनाई जाएंगी, शेषनाग में 10, पंचतरणी में पांच और बालटाल में भी दस हट बनाई जाएंगी। प्रत्येक हट में एक समय में 16 लोगों को ठहराया जा सकेगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।