सब्सक्राइब करें

कहीं आप भी तो नहीं कर रहे मिलावटी आटे का सेवन, इन तरीकों से कर सकते हैं पहचान

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 12 Jan 2021 08:37 PM IST
विज्ञापन
You can check the adulteration of flour at home
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

आज के दौर में हर एक चीज में मिलावट की खबरें आती रहती हैं। कुछ लोग थोड़े से मुनाफे के चक्कर में लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ करने से भी नहीं चूकते। जैसे, हम जो आटे का इस्तेमाल करते हैं, उसमें मिलावट हो सकती है। अगर हम ऐसे आटे का सेवन करते हैं, जिसमें मिलावट की गई हो तो ये हमारी सेहत पर बुरा असर डाल सकता है। इसलिए हमें नकली और असली आटे में पहचान करना आना चाहिए, जिसके कुछ तरीकों के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। इनका इस्तेमाल करके न सिर्फ आप आटे में की गई मिलावट का पता लगा सकते हैं, बल्कि अपनी सेहत पर होने वाले नुकसान से भी बच सकते हैं।

You can check the adulteration of flour at home
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

दरअसल, गेहूं के आटे में कई तरीकों से मिलावट की जाती है। जैसे कई बार आटे में चाक पाउडर, मैदा या फिर बोरिक पाउडर तक मिला दिया जाता है। ऐसे में इस आटे का सेवन हमें कभी नहीं करना चाहिए। आटे में मिलावट की गई है या नहीं। इसका पता करने में आपकी मदद पानी कर सकता है। आपको करना ये है कि एक गिलास में पानी लें और इसमें आधा चम्मच आटा डाल दें। अब देखिए कि अगर पानी में आपको कुछ तैरते हुए नजर आ रहा है तो ये इशारा है कि ये आटा मिलावट वाला है।

You can check the adulteration of flour at home
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

आटे में की गई मिलावट का पता लगाने के लिए आप हाइड्रोक्लोरिक एसिड का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। लेकिन अगर आप सोच रहे हैं कि इसके लिए तो हमें आटे को लेकर लैब जाना पड़ेगा, तो ऐसा बिल्कुल नहीं है। आप हाइड्रोक्लोरिक का इस्तेमाल घर पर ही कर सकते हैं, ताकि आप आटे में की गई मिलावट का पता लग सके और आप अपनी और अपने परिवार की सेहत पर होने वाले दुष्प्रभाव से बच सके। इसके लिए आपको एक टेस्ट ट्यूब और हाइड्रोक्लोरिक एसिड चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
You can check the adulteration of flour at home
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

टेस्ट ट्यूब और हाइड्रोक्लोरिक एसिड आपको आसानी से किसी भी मेडिकल स्टोर पर मिल जाएंगे। आपको आटे में की गई मिलावट का पता लगाने के लिए सबसे पहले एक टेस्ट ट्यूब में थोड़ा सा आटा डाल लेना है। इसके बाद इसी में आपको हाइड्रोक्लोरिक एसिड भी डालना है। इसके बाद ध्यान से देखिए अगर आपको इसमें कुछ छानने वाली चीज नजर आ रही है, तो समझ जाइए की ये आटा मिलावट वाला है और इसमें चाक की मिलावट की गई है।

विज्ञापन
You can check the adulteration of flour at home
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

नींबू की मदद से भी असली और मिलावट वाले आटे की पहचान की जा सकती है। इसके लिए आपको आटा और एक नींबू चाहिए, जिसकी मदद से आप ये टेस्ट कर सकते हैं। सबसे पहले एक चम्मच में थोड़ा आटा ले लीजिए और उसके ऊपर नींबू की थोड़ी बूंदे डाल दीजिए। बूंदे डालने के बाद अगर आटे में बुलबुले बनने लगे तो, समझ जाइए कि आटे में मिलावट की गई है। आटे में बुलबुले तभी बनते हैं जब इसमें खड़िया मिट्टी की मिलावट की जाती है।

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन या कोई भी घरेलू उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed