जब भी हमें कोई सामान लेना होता है, तो हम ऐसे बाजारों की खोज में होते हैं जहां हमारी जरूरत की हर एक चीज मिल जाए और वो भी कम दामों में। लेकिन कई बार हमें अपनी जरूरत की चीजें नहीं मिल पाती हैं। ऐसे में हमें कई बार उन चीजों को लेने के लिए काफी दूर जाना पड़ता है, और महंगे दामों पर उस चीज को लेना पड़ता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दिल्ली एक ऐसी जगह है, जहां आपको हर तरह की चीजें मिल जाएंगी। यहां कई ऐसे बाजार है, जहां आपको अपनी जरूरत का सामान बड़ी ही आसानी से मिल जाएगा। तो चलिए जानते हैं इन बजारों के बारे में।
{"_id":"603dcfd1136f6613de0f3506","slug":"these-are-best-shopping-market-in-delhi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ये हैं दिल्ली के कुछ ऐसे बाजार, जहां मिलेगा आपको अपनी जरूरत का हर सामान, एक बार जरूर जाएं","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
ये हैं दिल्ली के कुछ ऐसे बाजार, जहां मिलेगा आपको अपनी जरूरत का हर सामान, एक बार जरूर जाएं
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 02 Mar 2021 11:20 AM IST
विज्ञापन
delhi
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
टैंक रोड
- अगर आपको अपने नाप की जींस नहीं मिल रही है या आपकी पसंद की जींस कहीं नहीं है, तो फिर आप दिल्ली में स्थित टैंक रोड जा सकते हैं। यहां आपको सभी ब्रांड, नाप और सभी आकार की जींस आसानी से मिल जाएंगी और वो भी अच्छे दामों पर। यहां लोग दूर-दूर से शॉपिंग करने आते हैं, और अपनी पसंद की जींस लेकर जाते हैं।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
नई सड़क
- आप किताबें पढ़ने का शौक रखते हैं, आपको अपने लिए या अपने बच्चों के लिए कोई किताबें नहीं मिल रही हैं। तो फिर आप नई सड़क का रूख कर सकते हैं। यहां आपको सभी किताबें बड़ी ही आसानी से मिल जाएगी और वो भी अच्छे दाम पर। यहां पुरानी से पुरानी और नई से नई किताबें मिलती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
सरोजिनी नगर
- बात जब महिलाओं की शॉपिंग की आती है, तो उनको कई ऐसी चीजें चाहिए होती हैं, जो कई बार आम मार्किट में नहीं मिल पाती। कई बार उनकी पसंद इतनी अलग होती है कि उन्हें अपनी चीज के लिए बहुत दूर जाना पड़ता है, लेकिन यहां हम आपको बता दें कि महिलाओं के लिए सरोजिनी नगर की स्ट्रीट शॉपिंग काफी मशहूर है। यहां महिलाओं के कपड़े सस्ते में और न्यू डिजाइन के आसानी से मिल जाते हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
खारी बावली
- खाने-पीने का शौकीन कौन नहीं होता? हर कोई चाहता है कि वो घर पर जो भी खाना बनाए उसमें स्वाद आए, जिसके लिए आपको अच्छे मसालों की जरूरत होती है। लेकिन कई बार हमें बाजारों में अच्छे मसाले नहीं मिल पाते। ऐसे में आप दिल्ली में स्थित खारी बावली जा सकते हैं। यहां आपको तमाम तरह के अलग-अलग मसाले मिल जाएंगे, जो आपके खाने का स्वाद बढ़ा सकते हैं।