{"_id":"5b93e1c5867a557fe4468ae3","slug":"candidates-protesting-for-appointment-in-assistant-teacher-recruitment-jumped-into-gomti","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सहायक शिक्षक भर्ती को लेकर प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों ने लगा दी गोमती में छलांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहायक शिक्षक भर्ती को लेकर प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों ने लगा दी गोमती में छलांग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 09 Sep 2018 08:44 AM IST
विज्ञापन
1 of 10
सहायक शिक्षक भर्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा में उत्तीर्ण और काउंसलिंग से बाहर किए गए अभ्यर्थियों का प्रदर्शन शनिवार को उग्र हो गया। सैकड़ों की संख्या में अभ्यर्थियों ने निशातगंज स्थित बेसिक शिक्षा निदेशालय का घेराव कर दिया। जहां पर एक अभ्यर्थी ने अपनी हाथ की नस काट ली।
2 of 10
सहायक शिक्षक भर्ती
इससे पहले चार अभ्यर्थियों ने गोमती नदी में कूद कर जान देने की कोशिश की लेकिन उन्हें बचा लिया गया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। अभ्यर्थियों की मांग है कि शेष सीटों पर कटऑफ गिराकर उनको नियुक्ति दी जाए।
3 of 10
सहायक शिक्षक भर्ती
प्रदेश भर से आए सैकड़ों अभ्यर्थी गत 28 अगस्त से अपनी मांगों को लेकर ईको गार्डन में प्रदर्शन कर रहे थे। शनिवार को सुबह सभी ने निशातगंज स्थित बेसिक शिक्षा निदेशालय का घेराव कर दिया। द्वितीय शनिवार होने के चलते यहां पर कोई भी अधिकारी मौजूद नहीं था। इसके बाद सभी ने बेसिक शिक्षा मंत्री अनुपमा जायसवाल का घेराव कर दिया। काफी संख्या में अभ्यर्थियों के पहुंचने पर पुलिस व प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। काफी संख्या में पुलिस बल तैनात हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 10
सहायक शिक्षक भर्ती
पुलिस ने उनको समझाने की कोशिश की लेकिन वे मंत्री या फिर मुख्यमंत्री से वार्ता करने की मांग करने लगे। प्रदर्शन उग्र होने पर पुलिस उनको अपने वाहन में भरकर लक्ष्मण मेला मैदान ले आई। यहां पर भी अभ्यर्थी प्रदर्शन करने लगे। इसी दौरान चार अभ्यर्थी एटा के संजय गौतम, सीतापुर के राम कुमार, आगरा के जितेंद्र और इटावा के मोनीष ने गोमती में छलांग लगा दी। जिससे वहां पर भगदड़ मच गई।
विज्ञापन
5 of 10
सहायक शिक्षक भर्ती
सभी अभ्यर्थी चिल्लाने लगे। उन्हें बचाने की गुहार लगाने लगे। अभ्यर्थियों ने ही किसी तरह उन्हें नदी से बाहर निकाला। चारों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन बाद में वे प्रदर्शन पर लौट आए। इस घटना के बाद वहां पर भगदड़ मच गई और सभी अभ्यर्थियों ने दोबारा निदेशालय को घेर लिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।