{"_id":"582eb07c4f1c1bf23c8ff0c9","slug":"father-in-sitapur-cuts-his-kid-into-pieces","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हैवान बना बाप, 20 दिन के मासूम को आरी से काट डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हैवान बना बाप, 20 दिन के मासूम को आरी से काट डाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 20 Nov 2016 01:45 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सीतापुर जिले के संदना में पत्नी से हुए विवाद से तिलमिलाए एक शराबी पिता ने गुरुवार रात 20 दिन के मासूम को आरी से काट डाला। शव के कई टुकड़े कर उसकी लाश को घर से एक किलोमीटर दूर गन्ने के खेत में फेंक दिया और शुक्रवार भोर घर से भाग निकला।
2 of 5
उधर, शुक्रवार भोर खेत में नवजात के अंग मिलने पर ग्रामीणों ने डीएम व एसपी को सूचना दे दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पुतान मौर्य की पत्नी रेखा से पूछताछ की तो उसने घटना कबूल ली। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। संदना थाने से महज एक किलोमीटर दूर हुई वारदात में पुलिस की भूमिका भी सवालों के घेरे में हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गुरुवार देर शाम को ही पुलिस को इसकी सूचना दे गई थी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
Trending Videos
3 of 5
संदना के गोपरामऊ मजरा अनोगी निवासी पुतान मौर्य गुरुवार रात नशे में धुत होकर घर पहुंचा। इसी बीच किसी बात को लेकर उसका पत्नी रेखा से विवाद हो गया। पत्नी के घर से बाहर जाने के बाद तिलमिलाए पुतान ने 20 दिन के मासूम को आरी से रेत दिया। उसने आरी से मासूम के तीन टुकड़े कर दिए और शव डिब्बे में रखकर गांव से करीब एक किलोमीटर दूर खेत में फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
इस बीच भनक लगते ही ग्रामीणों ने संदना थाने में सूचना दी लेकिन थाने से महज एक किमी दूरी पर हुई वारदात के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। बच्चे की बीमारी से मौत होने का तर्क देकर पुलिस लोगों को टरकाती रही। उधर, शुक्रवार सुबह गन्ने के खेत में बच्चे के शव के टुकड़े देख राम जीवन ने डीएम व एसपी को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
5 of 5
खबर पाकर एसपी सौमित्र यादव, एएसपी व सीओ भी पहुंच गए। पुलिस ने खेत में ही कुछ दूरी पर नीला डिब्बा, बच्चे का सिर व धड़ के अलावा उसके कपड़े बरामद किए हैं। वहीं पुलिस ने आरोपी की पत्नी रेखा से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने सच कुबूल लिया। उसने बताया कि पति ने शराब पीकर उससे झगड़ा किया। बाद में जब वह और उसकी सास घर में नहीं थी, तभी उसने बेटे की हत्या कर लाश फेंक दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।