सब्सक्राइब करें

लखनऊ हत्या-आत्महत्या केस: राहुल ने फोन कर मां से कहा था- मैंने नैंसी को बहुत मारा, वो अब...

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 08 Aug 2020 09:33 AM IST
विज्ञापन
lucknow murder and suicide Rahul called his mother and told I beating Nancy lot
lucknow murder and suicide - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ के कृष्णानगर थाना क्षेत्र के होटल मोमेंट में बृहस्पतिवार को प्रेमी युगल नैंसी (21) और राहुल (21) के शव मिलने के मामले की शुक्रवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई। रिपोर्ट के मुताबिक, प्रेमिका की हत्या गला दबाकर की गई है, लेकिन इससे पहले उसकी बेल्ट से पिटाई करने के साथ कांटे-चम्मच से उसे गोदा गया था। 

 
lucknow murder and suicide Rahul called his mother and told I beating Nancy lot
lucknow murder and suicide - फोटो : अमर उजाला
नैंसी के शरीर पर छोटे-बड़े मिलाकर 80 से अधिक चोट के निशान मिले। इसमें गले पर ही 30 से 40 चोट के निशान मिले। वहीं रिपोर्ट के मुताबिक, प्रेमी की मौत फांसी लगाने से हुई।  एडीसीपी मध्य चिरंजीव नाथ सिन्हा के मुताबिक, नैंसी के शरीर के दाहिने हिस्से पर और पीठ पर बेल्ट के चोट भी मिले हैं। गुस्से में राहुल ने नैंसी के सिर को दीवार में भी मारा था। कांटे-चम्मच से नैंसी पर अनगिनत वार किए थे। 
Trending Videos
lucknow murder and suicide Rahul called his mother and told I beating Nancy lot
शव होटल से बाहर लाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि कृष्णानगर थाने के पीछे स्थित होटल मोमेंट के तीसरी मंजिल पर कमरा नंबर 310 में बृहस्पतिवार दोपहर प्रेमी युगल राहुल (21) और नैंसी (21) का शव मिला था। होटल प्रबंधन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर दोनों का शव बरामद किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
lucknow murder and suicide Rahul called his mother and told I beating Nancy lot
मृतक नैंसी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
नैंसी ने मां को बताया था कि राहुल कर रहा है पिटाई  
पुलिस के मुताबिक, नैंसी ने शाम चार बजे के बाद अपनी मां को कॉल कर बताया था कि राहुल ने गुस्से में हाथापाई कर रहा है। इसके बाद नैंसी का मोबाइल बंद हो गया। राहुल ने भी अपनी मां को शाम सात बजे मोबाइल पर फोन कर बताया था कि उसने नैंसी को काफी मारा है। वह बेहोश है। राहुल ने मां से कहा था कि अब वह भी जिंदा नहीं रहेगा। पुलिस के मुताबिक, दोनों परिवारों ने शाम सात बजे के बाद आपस में बातचीत भी की थी, लेकिन पुलिस को सूचना नहीं दी। 
 
विज्ञापन
lucknow murder and suicide Rahul called his mother and told I beating Nancy lot
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
रात में नैंसी की मां और अन्य परिजन कृष्णा नगर थाने रिपोर्ट लिखाने पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने घटनास्थल सरोजिनी नगर बताते हुए वहां भेज दिया। 11:30 बजे सरोजिनी नगर थाने में नाइट अफसर सुनील मिश्रा के पास नैंसी की मां भानुमति पहुंची। सुनील मिश्रा ने तत्काल इंस्पेक्टर आनंद शाही से बात की और मुकदमा दर्ज कर लिया। दोनों के मोबाइल बंद थे, इसलिए लोकेशन नहीं मिली थी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed