{"_id":"5f2e1f548ebc3e3d0e2ab452","slug":"lucknow-murder-suicide-case-big-revealing-in-post-mortem-report-injuries-on-the-dead-bodies-everywhere-see-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लखनऊ हत्या-आत्महत्या केस: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आई प्रेमी की बर्बरता, नैंसी का शव देखकर डॉक्टरों के भी उड़े होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ हत्या-आत्महत्या केस: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आई प्रेमी की बर्बरता, नैंसी का शव देखकर डॉक्टरों के भी उड़े होश
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 08 Aug 2020 09:13 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Lucknow murder-suicide case
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लखनऊ के कृष्णानगर थाना क्षेत्र के होटल मोमेंट में बृहस्पतिवार को प्रेमी युगल नैंसी (21) और राहुल (21) के शव मिलने के मामले की शुक्रवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई। रिपोर्ट के मुताबिक, प्रेमिका की हत्या गला दबाकर की गई है, लेकिन इससे पहले उसकी बेल्ट से पिटाई करने के साथ कांटे-चम्मच से उसे गोदा गया था।
2 of 5
lucknow murder and suicide
- फोटो : अमर उजाला
नैंसी के शरीर पर छोटे-बड़े मिलाकर 80 से अधिक चोट के निशान मिले। इसमें गले पर ही 30 से 40 चोट के निशान मिले। वहीं रिपोर्ट के मुताबिक, प्रेमी की मौत फांसी लगाने से हुई। एडीसीपी मध्य चिरंजीव नाथ सिन्हा के मुताबिक, नैंसी के शरीर के दाहिने हिस्से पर और पीठ पर बेल्ट के चोट भी मिले हैं। गुस्से में राहुल ने नैंसी के सिर को दीवार में भी मारा था। कांटे-चम्मच से नैंसी पर अनगिनत वार किए थे।
Trending Videos
3 of 5
मृतक नैंसी का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गले पर 30 से 40 चोट के छोटे बड़े निशान मिले हैं। नैंसी के होंठ और पेट पर भी कांटे-चम्मच से गोदने का निशान पाया गया है। इसके बाद गला और मुंह दबाकर मौत के घाट उतार दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नैंसी के मौत का कारण गला दबाना ही आया है। वहीं राहुल के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग आई है। दोनों का विसरा सुरक्षित कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
पोस्टमार्टम के बाद कर दिया गया अंतिम संस्कार
प्रभारी निरीक्षक सरोजिनीनगर आनंद कुमार शाही के मुताबिक, राहुल और नैंसी के शव का पोस्टमार्टम दोपहर 1:00 बजे के करीब हुआ। इसके बाद शव को परिवार को सौंप दिया गया। परिवारीजनों ने देर शाम को दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया है। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है। दोनों परिवारों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
5 of 5
lucknow murder and suicide
- फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि कृष्णानगर थाने के पीछे स्थित होटल मोमेंट के तीसरी मंजिल पर कमरा नंबर 310 में बृहस्पतिवार दोपहर प्रेमी युगल राहुल (21) और नैंसी (21) का शव मिला था। होटल प्रबंधन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर दोनों का शव बरामद किया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।