सब्सक्राइब करें

हत्या-आत्महत्या केस: ऐसी निर्दयता...प्रेमिका पर किए 80 वार में 40 गले पर, प्रेमी ने हत्या से पहले किया था ये घिनौना काम

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 08 Aug 2020 08:54 AM IST
विज्ञापन
Lucknow murder-suicide case Young man 80 stabbed on girlfriend, 40 of them on neck see photos
Lucknow murder-suicide case - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ के कृष्णानगर थाना क्षेत्र के होटल मोमेंट में बृहस्पतिवार को प्रेमी युगल नैंसी (21) और राहुल (21) के शव मिलने के मामले की शुक्रवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई। रिपोर्ट के मुताबिक, प्रेमिका की हत्या गला दबाकर की गई है, लेकिन इससे पहले उसकी बेल्ट से पिटाई करने के साथ कांटे-चम्मच से उसे गोदा गया था। 
Lucknow murder-suicide case Young man 80 stabbed on girlfriend, 40 of them on neck see photos
lucknow murder and suicide - फोटो : अमर उजाला
नैंसी के शरीर पर छोटे-बड़े मिलाकर 80 से अधिक चोट के निशान मिले। इसमें गले पर ही 30 से 40 चोट के निशान मिले। वहीं रिपोर्ट के मुताबिक, प्रेमी की मौत फांसी लगाने से हुई।  एडीसीपी मध्य चिरंजीव नाथ सिन्हा के मुताबिक, नैंसी के शरीर के दाहिने हिस्से पर और पीठ पर बेल्ट के चोट भी मिले हैं। गुस्से में राहुल ने नैंसी के सिर को दीवार में भी मारा था। कांटे-चम्मच से नैंसी पर अनगिनत वार किए थे। 
Trending Videos
Lucknow murder-suicide case Young man 80 stabbed on girlfriend, 40 of them on neck see photos
lucknow murder and suicide - फोटो : अमर उजाला
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गले पर 30 से 40 चोट के छोटे बड़े निशान मिले हैं। नैंसी के होंठ और पेट पर भी कांटे-चम्मच से गोदने का निशान पाया गया है। इसके बाद गला और मुंह दबाकर मौत के घाट उतार दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नैंसी के मौत का कारण गला दबाना ही आया है। वहीं राहुल के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग आई है। दोनों का विसरा सुरक्षित कर लिया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Lucknow murder-suicide case Young man 80 stabbed on girlfriend, 40 of them on neck see photos
शव होटल से बाहर लाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि कृष्णानगर थाने के पीछे स्थित होटल मोमेंट के तीसरी मंजिल पर कमरा नंबर 310 में बृहस्पतिवार दोपहर प्रेमी युगल राहुल (21) और नैंसी (21) का शव मिला था। होटल प्रबंधन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर दोनों का शव बरामद किया था। मौके पर पहुंचे दोनों के परिवारीजनों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए। 
विज्ञापन
Lucknow murder-suicide case Young man 80 stabbed on girlfriend, 40 of them on neck see photos
lucknow murder and suicide - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक, प्रेमी युगल बुधवार दोपहर घर से निकले थे। युवती के परिजनों ने बृहस्पतिवार देर रात को ही सरोजिनीनगर थाने में बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की रिपोर्ट भी दर्ज करा दी थी। राहुल के पिता रामचंद्र लखनऊ पॉलीटेक्निक कॉलेज में प्रोफेसर हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed