Laddu Gopal Bhog: हिंदू धर्म में भगवान श्रीकृष्ण की पूजा का विशेष महत्व माना गया है। प्रभु की कृपा और उन्हें प्रसन्न करने के लिए भक्तजन पूरे विधि-विधान से उनकी उपासना व उनकी सेवा करते हैं। इस दौरान कुछ लोग भगवान के बाल स्वरूप लड्डू गोपाल जी को घर में भी रखे हैं। उनकी सेवा बिल्कुल एक छोटे बच्चे की तरह प्रेम और श्रद्धा के साथ की जाती है। मान्यता है कि, लड्डू गोपाल जी की नियमित पूजा-अर्चना और सच्चे मन से की गई सेवा से भगवान शीघ्र प्रसन्न होते हैं। भक्त उन्हें प्रतिदिन स्नान, वस्त्र और श्रृंगार के साथ प्रिय भोग भी अर्पित करते हैं। कहा जाता है कि, प्रेम और श्रद्धा से लगाया गया भोग भगवान श्रीकृष्ण को अत्यंत प्रिय होता है और इससे उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती हैं। ऐसे में आइए प्रभु के प्रिय भोग और उससे मिलने वाले लाभ को जानते हैं।
Laddu Gopal Bhog: इन चीजों से प्रसन्न होते हैं लड्डू गोपाल, भोग लगाने पर जीवन में आएंगे सकारात्मक बदलाव
Laddu Gopal Bhog: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, लड्डू गोपाल जी को श्रद्धा भाव से लगाए गए भोग घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। साथ ही परिवार में सुख-समृद्धि, शांति तथा खुशहाली बनी रहती हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माखन-मिश्री का भोग
भगवान श्रीकृष्ण को माखन-मिश्री बेहद प्रिय है। ऐसे में यदि श्रद्धा से माखन और मिश्री का भोग लगाया जाए, तो माना जाता है कि प्रभु प्रसन्न होकर भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। साथ ही जीवन में कई अच्छे बदलाव महसूस होते हैं।
घर की छत पर हनुमान ध्वज और द्वार पर चौपाई लिखवाने से दूर होती हैं नकारात्मक शक्तियां
खीर-रबड़ी अर्पित करें
कान्हा जी को दूध से बनी चीजें बहुत प्रिय मानी जाती हैं। ऐसे में खीर या रबड़ी का भोग लगाना बेहद शुभ माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इससे जीवन में आ रही बाधाएं धीरे-धीरे दूर होने लगती हैं। साथ ही लंबे समय से रुके कार्य पूरे होने के योग बनते हैं।
मिठाइयों का भोग
भगवान कृष्ण को मीठे व्यंजन अर्पित करना भी शुभ माना जाता है। आप पेड़ा, बेसन के लड्डू या मखाने के लड्डू का भोग लगा सकते हैं। इससे परिवार में सुख-शांति बनी रहती है। इसके अलावा प्रभु भी प्रसन्न होते हैं।
पंजीरी
लड्डू गोपाल जी को पंजीरी अर्पित करने से भगवान की विशेष कृपा प्राप्त होती है। यह भोग सकारात्मक ऊर्जा और घर में शुभता बढ़ाने वाला माना जाता है।
पंचामृत का महत्व
दूध, दही, घी, शहद और शक्कर से तैयार पंचामृत भगवान कृष्ण को अर्पित करने से मानसिक शांति मिलती है। पूजा के बाद इसे प्रसाद के रूप में ग्रहण करना भी शुभ माना जाता है।
Nirjala Ekadashi 2026: कब है निर्जला एकादशी और क्या इस दिन जल ग्रहण करना चाहिए ? जानिए तिथि, पूजा विधि और महत्व
ताजा दूध का भोग
श्रीकृष्ण का संबंध गौसेवा और दूध से जुड़ा हुआ है। ऐसे में उन्हें दूध अर्पित करना बेहद शुभ माना गया है। मान्यता है कि इससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
Interesting Spiritual Facts: भगवान कृष्ण की बांसुरी से लेकर हनुमान जी के गदा तक, यहां जानें बेहद रोचक बातें
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।