{"_id":"608a96dd8ebc3ed1d33b101b","slug":"these-five-things-give-you-good-luck-prosperity-and-money","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शास्त्रों में बताई इन बातों का कर लिया पालन तो खुल जाएगी आपकी किस्मत","category":{"title":"Astrology","title_hn":"ज्योतिष","slug":"astrology"}}
शास्त्रों में बताई इन बातों का कर लिया पालन तो खुल जाएगी आपकी किस्मत
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shashi Shashi
Updated Fri, 30 Apr 2021 10:26 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
शास्त्रों में मनुष्य के जीवन के बारे में कई नियम बताए गए हैं। हमारे बड़े बुजुर्ग बहुत पहले से इन नियमों का पालन करते आए हैं। आज के समय में लोगों की दिनचर्या और रहन-सहन में बहुत बदलाव आ गया है या यूं कह सकते हैं कि लोगों के पास समय का भी बहुत अभाव है लेकिन यदि शास्त्रों में बताई गई कुछ बातों का पालन किया जाए तो जीवन की समस्याओं से मुक्ति पाई जा सकती है। इन नियमों का पालन करने से व्यक्ति को आध्यात्मिक रूप से लाभ तो होते ही हैं आप अपने जीवन को खुशहाल और समृद्ध भी बना सकते हैं। शास्त्रों में पांच ऐसी बातें बताई गई हैं यदि उनका पालन किया जाए तो आप अपने जीवन को सुखमय बना सकते हैं। आपकी सोई हुई किस्मत भी जाग जाती है। तो चलिए जानते हैं कि कौन से वे पांच कार्य।
2 of 6
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : (demo pic)
शास्त्रों में एकादशी व्रत को सभी व्रतों में श्रेष्ठ बताया गया है। एकादशी व्रत करने से अर्थ, काम व मोक्ष की प्राप्ति होती है। शास्त्रों के अनुसार जो हर एकादशी का व्रत नियमपूर्वक करता है, उसके ऊपर सदैव श्री हरि भगवान विष्णु की कृपा बनी रहती है। आपके जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं और जीवन खुशहाल बनता है। जो व्यक्ति भगवान विष्णु की पूजन करता है और सभी एकादशी का पालन करता है उसका भाग्य जाग्रत होता है।
Trending Videos
3 of 6
bhagwat gita
शास्त्रों के अनुसार जो भी श्रीमद्भागवत गीता का हर रोज पाठ करना बहुत शुभ रहता है। प्रतिदिन श्रीमद्भगवत गीता पढ़ने से जीवन की सभी समस्याओं का अंत होने लगता है क्योंकि यदि भगवतगीता सही से समझा जाए तो उसमें सभी समस्याओं का निवारण है। भगवदगीता का नियमित रूप से पाठ करने पर आपके ऊपर ईश्वर की कृपा बनी रहती है। आप स्वयं को ईश्वर के करीब महसूस करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
तुलसी का पौधा (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पूजनीय और पवित्र माना गया है। तुलसी भगवान विष्णु को प्रिय हैं इसलिए उन्हें हरिवल्लभा कहा जाता है। जिस घर में प्रतिदिन प्रातः और सांयकाल में तुलसी पूजन किया जाता है, उस घर में हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहती है। तुलसी पूजन से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है, जिससे आपके घर में धन की किल्लत नहीं होती है। यदि घर में वास्तु दोष तो भी तुलसी रखने से वास्तु दोष दूर होता है।
विज्ञापन
5 of 6
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
सनातन धर्म गाय को पूजनीय माना गया है। शास्त्रों के अनुसार गाय में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास होता है। प्रतिदिन गाय की सेवा करने और भोजन कराने से देवी-देवाताओं की कृपा बनी रहती है। संतान प्राप्ति और धन प्राप्त के लिए गाय की सेवा करना बहुत ही शुभफलदायक माना जाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X