सब्सक्राइब करें

Tips: WhatsApp Call रिकॉर्ड करना है? जानिए Android और iPhone के ये सीक्रेट ट्रिक्स

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nitish Kumar Updated Sun, 24 May 2026 03:23 PM IST
सार

WhatsApp Call: कई बार जरूरी बातचीत को सेव रखने के लिए लोग WhatsApp कॉल रिकॉर्ड करना चाहते हैं, लेकिन ऐप में इसके लिए कोई ऑफिशियल फीचर नहीं मिलता। अच्छी बात यह है कि Android और iPhone दोनों में कुछ आसान तरीकों से WhatsApp कॉल रिकॉर्ड की जा सकती है। हालांकि, इसके लिए कुछ जरूरी सेटिंग्स और कानूनी बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।

विज्ञापन
how to record whatsapp calls on android and iphone hindi
व्हाट्सएप कॉल को ऐसे करें रिकॉर्ड - फोटो : एआई जनरेटेड
फोन कॉल रिकॉर्ड करने के लिए कई लोग कॉल रिकॉर्डिंग एप्स का इस्तेमाल कर लेते हैं। कई फोन कंपनियां अपने डॉयलर में डिफॉल्ट कॉल रिकॉर्डिंग की सुविधा देती हैं, जिनसे कॉल तो रिकॉर्ड हो जाते हैं, लेकिन व्हाट्सएप कॉन इनसे रिकॉर्ड नहीं होती। कई बार हमें ऐसा लगता है कि व्हाट्सएप से आने वाले कॉल को भी रिकॉर्ड कर लिया जाए, लेकिन ऐसा कैसे करना है, यह बहुत से लोगों को पता नहीं होता।
how to record whatsapp calls on android and iphone hindi
WhatsApp - फोटो : Adobe stock
WhatsApp में ऐसे रिकॉर्ड करें कॉल?
व्हाट्सएप में कॉल रिकॉर्ड करने का कोई ऑफिशियल फीचर नहीं दिया गया है। लेकिन कुछ तरीकों को अपनाकर आप आसानी से ये काम कर सकते हैं। यहां हम आपको एंड्रॉयड और आईफोन यूजर्स दोनों के लिए व्हाट्सएप कॉल रिकॉर्ड करने के तरीके बता रहे हैं।
Trending Videos
how to record whatsapp calls on android and iphone hindi
WhatsApp - फोटो : Adobe stock
एंड्रॉयड यूजर्स ऐसे कर सकते हैं रिकॉर्डिंग
एंड्रॉयड फोन यूजर्स काफी आसानी से व्हाट्सएप कॉल रिकॉर्ड कर सकते हैं। आजकल हर स्मार्टफोन में 'स्क्रीन रिकॉर्डर' मिलता है। रिकॉर्डिंग शुरू करने से पहले आपको इसमें 'रिकॉर्ड ऑडियो' को ऑन करना जरूरी है, तभी कॉल की वॉइस रिकॉर्ड होगी। रिकॉर्ड पूरा होने के बाद यह फाइल वीडियो फॉर्मेट में गैलरी में सेव हो जाती है। आप प्ले कर रिकॉर्डिंग को सुन सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
how to record whatsapp calls on android and iphone hindi
whatsapp image - फोटो : अमर उजाला
iPhone यूजर्स कैसे रिकॉर्ड करें WhatsApp Call?
iPhone की सख्त प्राइवेसी पॉलिसी के चलते यूजर्स इसमें किसी भी तरह के थर्ड पार्टी रिकॉर्डर एप को इंस्टॉल नहीं कर सकते। ऐसे में आईफोन में डिफॉल्ट मिलने वाली iOS Screen Recording फीचर की मदद से आप व्हाट्सएप कॉल रिकॉर्ड कर सकते हैं। iOS Screen Recorder में आपको ऑडियो या माइक्रोफोन का परमिशन देना होगा तभी वॉइस रिकॉर्ड होगी। कॉल रिकॉर्ड करने के लिए आपको iPhone को लाउडस्पीकर पर रखना होगा। आईफोन में यह रिकॉर्डिंग वीडियो फॉर्मेट में Photos App में स्टोर हो जाती है।
विज्ञापन
how to record whatsapp calls on android and iphone hindi
WhatsApp - फोटो : FREEPIK
बिना अनुमति नहीं रिकॉर्ड कर सकते कॉल
आपको बता दें कि कानून के मुताबिक, किसी भी व्यक्ति से बातचीत के दौरान कॉल रिकॉर्ड करने के लिए उसकी अमुमति लेना अनिवार्य है। कई जगहों पर इसे कानूनी रूप से गलत माना जाता है। कॉल रिकॉर्डिंग का लीक होना परेशानी खड़ी कर सकता है। इसलिए हमेशा जरूरी होने पर और सुरक्षित परिस्थितियों में ही कॉल रिकॉर्डिंग करनी चाहिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed