{"_id":"5c3f0fe2bdec223c5d7e2187","slug":"otp-fraud-cases-in-india-know-how-to-be-safe","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सिर्फ एक मैसेज से खाली किए जा रहे हैं लोगों के बैंक खाते, ऐसे रहें सावधान","category":{"title":"Tip of the Day","title_hn":"टिप्स एंड ट्रिक्स","slug":"tip-of-the-day"}}
सिर्फ एक मैसेज से खाली किए जा रहे हैं लोगों के बैंक खाते, ऐसे रहें सावधान
टेक डेस्क, अमर उजाला
Published by: kapil sharma
Updated Wed, 16 Jan 2019 05:22 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
otp hack
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पिछले कुछ दिनों में बैंकिंग फ्रॉड की खबरें काफी आ रही हैं। आए दिन पता चलता है कि फलां आदमी के बैंक अकाउंट से लाखों रुपये निकाल लिए गए और उसे खबर तक नहीं है। कई मामले में तो लोग जानबूझकर ऐसे ठगों के जाल में फंस रहे हैं, वहीं कई मामलों में ठग नए तरीके से लोगों के अकाउंट खाली कर रहे हैं।
2 of 5
otp MSG
आज के समय सभी बैंक किसी भी प्रकार के ट्रांजेक्शन के लिए ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन सुरक्षित होने के बावजूद यह ओटीपी लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। तो आइए जानते हैं कि आखिर ओटीपी के जरिए धोखाधड़ी कैसे होती है और इससे बचने का रास्ता क्या है।
3 of 5
hackers
सबसे पहले आपको बता दें कि इसके दो तरीके हैं। पहला तरीका यह है कि ठग आपको फोन करते हैं और खुद को बैंक का कर्मचारी बताते हैं। इसके बाद वे आपसे ओटीपी पूछते हैं। नहीं बताने पर कार्ड ब्लॉक करने की धमकी भी देते हैं लेकिन आपको ना डरने की जरूरत है और ना ही ओटीपी बताने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मैलवेयर
ओटीपी जानने का दूसरा तरीका यह है कि ठग आपके फोन पर आए ओटीपी को जानने के लिए मैलवेयर (वायरस) की मदद लेते हैं और ओटीपी जानने के बाद वे आसानी से आपके बैंक खाते तक पहुंच जाते हैं। अब सवाल यह है वायरस वाले अटैक से बचने के लिए क्या करें।
विज्ञापन
5 of 5
Android Malware
इसका तरीका यह है कि आप फालतू के ऐप डाउनलोड करने से बचें और साथ ही यदि कहीं से आपको एक लिंक के साथ कोई मैसेज मिलता है तो उस पर क्लिक ना करें और उस लिंक के जरिए किसी ऐप को डाउनलोड ना करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।