सब्सक्राइब करें

लोकसभा चुनाव 2019 : प्रचार में अखिलेश से डेढ़ गुना ज्यादा रुपये खर्च कर चुके हैं 'निरहुआ'

न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: Sayali Maurya Updated Fri, 03 May 2019 02:29 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha Election 2019 : nirahua spent much money than akhilesh yadav in advertisement
अखिलेश और निरहुआ (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

आजमगढ़ लोकसभा सीट पर सपा-बसपा गठबंधन और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। सपा प्रत्याशी अखिलेश यादव जहां एक तरफ अपने पिता की 'विरासत' को संभालने आए हैं। वहीं, भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' भी पार्टी को जिताने के लिए जी जान लगा दिए हैं। अखिलेश और 'निरहुआ' ने अब तक चुनाव में हुए खर्च में  भी एक दूसरे को कड़ी टक्कर दी है। इस रेस में 'निरहुआ' ने अखिलेश को पछाड़ दिया है। पढ़ें आगे की स्लाइड्स में...

Lok sabha Election 2019 : nirahua spent much money than akhilesh yadav in advertisement

लोकसभा चुनाव में चुनाव आयोग की ओर से प्रत्याशियों के लोकसभा चुनाव में खर्च की सीमा 70 लाख रुपये निर्धारित की गई है। प्रत्याशियों को इस सीमा के अंदर ही खर्च करना है। जिसका ब्योरा उन्हें मुख्य कोषाधिकारी विजय शंकर के पास देना होगा। 

Trending Videos
Lok sabha Election 2019 : nirahua spent much money than akhilesh yadav in advertisement

आजमगढ़ लोकसभा सीट के लिए 15 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। जिसमें मुख्य प्रत्याशी सपा के अखिलेश यादव ने 30 अप्रैल तक 9 लाख 4 हजार 317 रुपये खर्च किया है। जबकि दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' ने 14 लाख 890 रुपये खर्च किए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Lok sabha Election 2019 : nirahua spent much money than akhilesh yadav in advertisement

वहीं, आजमगढ़ में छह प्रत्याशी सुभासपा के अभिमन्यु सिंह, राजाराम गोंड़, गौरव सिंह, पवन कुमार, महेंद्र कुमार और प्रमोद ने 30 अप्रैल तक चुनाव प्रचार में हुए खर्च का ब्यौरा नहीं दिया है। जिसके लिए इन्हें नोटिस जारी कर चार मई को बुलाया गया है। 

विज्ञापन
Lok sabha Election 2019 : nirahua spent much money than akhilesh yadav in advertisement
नीलम सोनकर - फोटो : अमर उजाला

वहीं लालगंज लोकसभा सीट से भाजपा की नीलम सोनकर ने 30 अप्रैल तक आठ लाख 37 241 रुपये और बसपा की संगीता आजाद ने चार लाख 47 हजार 290 रुपये खर्च किया है। यहां से भी छह प्रत्याशी कांग्रेस के पंकज मोहन सोनकर, सुभाष सरोज, लछिमन कन्नौजिया, पिंटू, दिलीप कुमार, अजीत कुमार सोनकर ने 30 अप्रैल तक प्रचार में हुए खर्च का ब्यौरा नहीं दिया। जिसके लिए इन्हें नोटिस जारी कर छह मई को बुलाया गया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed