Punjab: CM ने बढ़ाया खिलाड़ियों का मान, 1070 स्पोर्ट्समैन को किया सम्मानित; बांटी 32 करोड़ से अधिक इनामी राशि
सीएम मान ने रविवार को चंडीगढ़ में पंजाब के 1070 खिलाड़ियों को सम्मानित किया। वहीं, 90 खिलाड़ियों को महाराजा रणजीत सिंह अवॉर्ड मिला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चंडीगढ़ में आयोजित महाराजा रणजीत सिंह अवॉर्ड समारोह के दौरान पंजाब का नाम रोशन करने वाले 1,070 खिलाड़ियों को ₹32 करोड़ 5 लाख की इनामी राशि देकर रविवार को सम्मानित किया। इस मौके पर खेल जगत के बड़े खिलाड़ियों ने शिरकत की जिमसें भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर और हरलीन देओल भी शामिल हुईं।
CM @BhagwantMann ਨੇ ਅੱਜ ਮਿਉਂਸੀਪਲ ਭਵਨ ਪੰਜਾਬ, ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਵਿਖੇ ਕਰਵਾਏ ਖਿਡਾਰੀਆਂ ਦੇ ਸਨਮਾਨ ਸਮਾਰੋਹ ਦੌਰਾਨ 87 ਖਿਡਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਮਹਾਰਾਜਾ ਰਣਜੀਤ ਸਿੰਘ ਐਵਾਰਡ ਅਤੇ ਇਨਾਮੀ ਰਾਸ਼ੀ ਨਾਲ਼ ਸਨਮਾਨਿਤ ਕੀਤਾ। ਇਸ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ 1070 ਹੋਰ ਖਿਡਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਖੇਡਾਂ ਵਿੱਚ ਬਿਹਤਰੀਨ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕਰਨ ਲਈ ₹27.70 ਕਰੋੜ ਦੀ ਇਨਾਮੀ ਰਾਸ਼ੀ… pic.twitter.com/JihH45W1z3
विज्ञापन— AAP Punjab (@AAPPunjab) May 24, 2026विज्ञापन
वहीं, जालंधर के ओलंपियन हॉकी खिलाड़ी मनदीप सिंह को भी पंजाब सरकार द्वारा प्रतिष्ठित महाराजा रणजीत सिंह खेल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। अवॉर्ड मिलने पर हॉकी खिलाड़ी मनदीप सिंह ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि लंबे समय बाद खिलाड़ियों को यह सम्मान मिलना बेहद गर्व की बात है।
उन्होंने कहा पिछली बार यह अवॉर्ड 2016 में दिया गया था और अब दोबारा खिलाड़ियों को सम्मानित किया जा रहा है। टोक्यो ओलंपिक में खेलने वाले पंजाब के करीब 90 खिलाड़ियों को यह सम्मान मिला है जो पंजाब और भारतीय खेल जगत के लिए गर्व का पल है।
वर्ल्ड कप और एशियन गेम्स के लिए टीम की जोरदार तैयारी
भारतीय हॉकी टीम की तैयारियों को लेकर मनदीप सिंह ने बताया कि बेंगलुरु कैंप में खिलाड़ी लगातार कड़ी मेहनत कर रहे हैं। इस साल टीम के सामने वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स और एशियन चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े टूर्नामेंट हैं। उन्होंने कहा कि हर टूर्नामेंट के लिए अलग रणनीति तैयार की जा रही है और टीम का पूरा फोकस गोल्ड मेडल जीतने पर है।
इस बार ट्रॉफी उठाकर लौटेगी टीम इंडिया
मनदीप सिंह ने विश्वास जताते हुए कहा कि भारतीय टीम लंबे समय से वर्ल्ड कप ट्रॉफी नहीं जीत पाई है, लेकिन इस बार खिलाड़ी पूरी मेहनत और जुनून के साथ तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा हमारा लक्ष्य सिर्फ जीतना है। इस बार टीम इंडिया ट्रॉफी जीतकर ही लौटेगी।
अरविंद केजरीवाल की अपील
वहीं, आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा पंजाब का अनुसरण करते हुए हरियाणा और बिहार ने नीट परीक्षार्थियों के लिए बस सेवा निशुल्क की है। उन्होंने कहा मैं सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से अपील करता हूं कि नीट के अभ्यर्थियों को पेपर वाले दिन सभी राज्यों में बस सेवा निशुल्क की जाए जिससे छात्रों को राहत मिलेगी क्योंकि नीट का पेपर लीक होने से बच्चे पहले ही बहुत दुखी हैं।
My appeal to all CMs: pls make bus travel free for all students taking NEET re-exam on 21st.
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) May 24, 2026
I am happy to see Bihar and Haryana have followed Punjab’s lead on this. Hope other CMs will do the same. pic.twitter.com/OPZ78KYMiR