{"_id":"60f093e98ebc3e1afd219554","slug":"50-thousand-looted-from-car-rider-by-showing-pistol-at-midnight-on-kharar-chandigarh-highway-mohali-news-pkl420122332","type":"story","status":"publish","title_hn":"खरड़-चंडीगढ़ हाईवे पर आधी रात पिस्तौल दिखाकर कार सवार से लूटे 50 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खरड़-चंडीगढ़ हाईवे पर आधी रात पिस्तौल दिखाकर कार सवार से लूटे 50 हजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मोहाली/खरड़। चंडीगढ़-खरड़ हाईवे पर बस स्टैंड के नजदीक बुधवार रात डेढ़ बजे हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी जा रहे कार सवार युवक को दो कार सवारों ने पिस्तौल के बल पर घेरकर उसके साथ मारपीट की और फिर 50 हजार रुपये छीनकर फरार हो गए। वारदात के तुरंत बाद पीड़ित ने 100 नंबर पर और थाना सिटी खरड़ में जाकर सूचना दी। पीड़ित ने पुलिस को लुटेरों की कारों के नंबर भी सौंप दिए हैं। मारपीट में जख्मी पीड़ित युवक सिविल अस्पताल में भर्ती है। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इस वारदात में पीड़ित युवक जगदीप सिंह ने बताया कि वह खरड़ की अप्लाईन सिटी में रहता है और रोजाना अखबारों की डिलीवरी लेकर चंडीगढ़ से मंडी जाता है। बुधवार को वह अपनी इटियोस कार में अखबार लेकर मंडी जा रहा था। रात डेढ़ बजे जब वह खरड़ बस स्टैंड के पास पहुंचा तो अचानक तेजी से एक फार्रच्यूनर और एक पोलो का आकर उसके पास रूकी। दोनों गाड़ियों में सवार दो युवक उतरकर उसके पास आए और पिस्तौल का बट उसके सिर में मारकर मारपीट शुरू कर दी। एक युवक ने उसकी कार में रखे 50 हजार रुपये निकाल लिए। इसके बाद वह धमकी देने लगे कि वह उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकता, उनकी ऊपर तक पहुंच है। इसके बाद वह उसे जख्मी करके फरार हो गए। जगदीप ने दोनों कारों के नंबर नोट कर लिए। इसके बाद उसने 100 नंबर पर शिकायत दी और फिर खरड़ थाने में पहुंच गया। इसके बाद सुबह उसका सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाया गया।
पीड़ित जगदीप सिंह ने बताया कि उसने अपनी एक कार ठीक करवाने के लिए कुराली में दी हुई थी। मैंने मैकेनिक को देने के लिए 50 हजार रुपये कार में रखे हुए थे। दोनों लुटेरे पंजाबी बोल रहे थे और उनकी उम्र करीब 42 साल थी। इनमें एक युवक गंजा और दूसरे ने टोपी पहनी हुई था।
विज्ञापन
सिटी थाने की पुलिस ने जगदीप सिंह की शिकायत पर पिस्तौल दिखाकर कार सवार से मारपीट करके पैसे लूटने के मामले में दो लुटेरों पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों पर आईपीसी की धारा 323, 341, 506 जोड़ी है। पुलिस का कहना है कि जिन कारों में दोनों लुटेरे आए थे उनके नंबरों के आधार पर कार मालिकों की पहचान हो गई है। इनमें एक चंडीगढ़ और दूसरी कपूरथला निवासी है और जल्द दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।