{"_id":"6a0222fd4728c0c56205f354","slug":"chemists-raised-their-voice-against-e-pharmacy-submitted-a-memorandum-of-demands-to-the-mp-mohali-news-c-71-1-spkl1025-142334-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: ई-फार्मेसी के खिलाफ केमिस्टों ने उठाई आवाज, सांसद को सौंपा मांग पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: ई-फार्मेसी के खिलाफ केमिस्टों ने उठाई आवाज, सांसद को सौंपा मांग पत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मोहाली। जिला केमिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने सोमवार को सांसद मलविंदर सिंह कंग को मांग पत्र सौंपकर केमिस्ट बिरादरी की समस्याओं को उठाया। प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरदीप सिंह और महासचिव विक्रम ठाकुर ने की। इस दौरान दल ने एलान भी किया गया 20 मई को पूरे जिले में कैमिस्ट की दुकानें बंद रख कर संघर्ष किया जाएगा। एसोसिएशन ने कहा कि बिना रोक-टोक चल रही ई-फार्मेसियों के कारण मेडिकल स्टोर संचालकों को भारी नुकसान हो रहा है। ऑनलाइन दवाइयों की बिक्री से छोटे और मध्यम स्तर के केमिस्ट कारोबार प्रभावित हो रहे हैं। साथ ही बिना डॉक्टर की पर्ची के दवाइयां मिलने से लोगों के स्वास्थ्य पर भी खतरा बढ़ रहा है।
प्रतिनिधिमंडल ने सांसद को बताया कि केमिस्ट बिरादरी हमेशा लोगों की सेवा में आगे रही है। कोविड महामारी के दौरान भी केमिस्टों ने दिन-रात काम किया, लेकिन अब गलत व्यापारिक नीतियों और प्रशासनिक परेशानियों के कारण केमिस्टों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। अमरदीप ने कहा कि जनता के स्वास्थ्य और हजारों केमिस्टों के रोजगार को बचाने के लिए दवा संबंधी कानूनों को सख्ती से लागू किया जाना चाहिए। वहीं महासचिव विक्रम ठाकुर ने कहा कि बिना नियमों के चल रही ई-फार्मेसियां लोगों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती हैं। प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि गैर-कानूनी ऑनलाइन दवा बिक्री पर सख्त कार्रवाई की जाए। सांसद मलविंदर सिंह कंग ने उनकी बात ध्यान से सुनते हुए आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा।
Trending Videos