सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Now city nagar council workers will go door to door and take water bills from swipe machine

डेराबस्सी : अब नगर परिषद कर्मी घर-घर जाकर स्वाइप मशीन से लेंगे पानी के बिल, कार्यालय के चक्कर काटने से मिलेगा छुटकारा

Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
Now city nagar council workers will go door to door and take water bills from swipe machine
विज्ञापन
डेराबस्सी। शहर निवासियों को अब पानी के बिल भरने के लिए नगर परिषद कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। परिषद की ओर से अब घर-घर जाकर पानी के बिल लेने की योजना तैयार की गई है। यह योजना कोरोना महामारी को फैलने से रोकने के लिए बनाई गई है, जिसकी शुरुआत नगर परिषद प्रधान रणजीत सिंह रेड्डी ने की।

प्रधान रणजीत सिंह रेड्डी ने कहा कि अब तक शहर निवासियों को पानी के बिल भरने के लिए परिषद कार्यालय में आना पड़ता था। यहां रोजाना बिल भरने वालों की लाइनें लगी रहती हैं। इससे महामारी फैलने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई तरीकों से भुगतान कर सकेंगे उपभोक्ता
योजना के अनुसार अब परिषद कर्मचारी घर-घर जाकर स्वाइप मशीन से लोगों के बिल एकत्रित करेंगे। इसके साथ ही उपभोक्ता अपने बिल नकद, डेबिट व क्रेडिट कार्ड और आनलाइन बैंकिंग सहित अन्य तरीकों से भर सकते हैं। नगर परिषद के इस कदम से शहरवासियों को काफी फायदा मिलेगा। प्रधान रणजीत सिंह रेड्डी ने लोगों से इस योजना में योगदान देने की अपील की है।
विज्ञापन
Trending Videos

ये रहे मौजूद
इस मौके पर पार्षद विक्रांत, चमन सैनी, भूपिंद्र शर्मा, पाली, बलजिंद्र, दविंद्र, नरेश उपनेजा, हरविंद्र पटवारी और रामदेव शर्मा के अलावा अन्य कई नगर परिषद कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed