{"_id":"60ca602c8ebc3e792b0ec995","slug":"now-city-nagar-council-workers-will-go-door-to-door-and-take-water-bills-from-swipe-machine-mohali-news-pkl4169318160","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेराबस्सी : अब नगर परिषद कर्मी घर-घर जाकर स्वाइप मशीन से लेंगे पानी के बिल, कार्यालय के चक्कर काटने से मिलेगा छुटकारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेराबस्सी : अब नगर परिषद कर्मी घर-घर जाकर स्वाइप मशीन से लेंगे पानी के बिल, कार्यालय के चक्कर काटने से मिलेगा छुटकारा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
डेराबस्सी। शहर निवासियों को अब पानी के बिल भरने के लिए नगर परिषद कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। परिषद की ओर से अब घर-घर जाकर पानी के बिल लेने की योजना तैयार की गई है। यह योजना कोरोना महामारी को फैलने से रोकने के लिए बनाई गई है, जिसकी शुरुआत नगर परिषद प्रधान रणजीत सिंह रेड्डी ने की।
प्रधान रणजीत सिंह रेड्डी ने कहा कि अब तक शहर निवासियों को पानी के बिल भरने के लिए परिषद कार्यालय में आना पड़ता था। यहां रोजाना बिल भरने वालों की लाइनें लगी रहती हैं। इससे महामारी फैलने का खतरा बना रहता है।
कई तरीकों से भुगतान कर सकेंगे उपभोक्ता
योजना के अनुसार अब परिषद कर्मचारी घर-घर जाकर स्वाइप मशीन से लोगों के बिल एकत्रित करेंगे। इसके साथ ही उपभोक्ता अपने बिल नकद, डेबिट व क्रेडिट कार्ड और आनलाइन बैंकिंग सहित अन्य तरीकों से भर सकते हैं। नगर परिषद के इस कदम से शहरवासियों को काफी फायदा मिलेगा। प्रधान रणजीत सिंह रेड्डी ने लोगों से इस योजना में योगदान देने की अपील की है।
विज्ञापन
ये रहे मौजूद
इस मौके पर पार्षद विक्रांत, चमन सैनी, भूपिंद्र शर्मा, पाली, बलजिंद्र, दविंद्र, नरेश उपनेजा, हरविंद्र पटवारी और रामदेव शर्मा के अलावा अन्य कई नगर परिषद कर्मचारी मौजूद रहे।

Trending Videos
ये रहे मौजूद
इस मौके पर पार्षद विक्रांत, चमन सैनी, भूपिंद्र शर्मा, पाली, बलजिंद्र, दविंद्र, नरेश उपनेजा, हरविंद्र पटवारी और रामदेव शर्मा के अलावा अन्य कई नगर परिषद कर्मचारी मौजूद रहे।