सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   While switching on in Mohali, a third grade girl was bitten by a snake sitting under the table, death

मोहाली में स्विच ऑन करते हुए तीसरी कक्षा की बच्ची को मेज के नीचे बैठे सांप ने काटा, मौत

Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
While switching on in Mohali, a third grade girl was bitten by a snake sitting under the table, death
सीसीटीसी में कैद स्विज ऑन करते समय मेज के नीचे से बच्ची के पैर पर काटता सांप। - फोटो : MOHALI
विज्ञापन
मोहाली। शहर के नजदीकी गांव कंबाली में सांप के काटने से एक मासूम बच्ची की मौत हो गई। मृतका की पहचान तीसरी कक्षा की छात्रा गुरसीरत कौर के रूप में हुई है। बच्ची की मौत से उसका पूरा परिवार दुखी है और पूरे गांव में मातम का माहौल है। बच्ची को सांप ने काटा है, इसका खुलासा बाद में सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंग देखने से हुआ। इससे पहले किसी को समझ नहीं आया कि बच्ची को आखिर क्या हुआ था।

जानकारी के मुताबिक यह मामला सोमवार का है। बच्ची जैसे ही बरामदे में लगे बिजली के स्विच को ऑन करने के लिए गई, तभी वहां रखी मेज के नीचे बैठे सांप ने बच्ची को काट लिया। इसके बाद बच्ची कमरे की तरफ भागी और थोड़ी देर में बच्ची की तबीयत बिगड़ने लगी। उसका रंग नीला पड़ गया। घरवालों को इसकी जानकारी ही नहीं थी कि बच्ची की तबीयत क्यों बिगड़ रही है। इसके बाद उसे एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। यहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद घरवालों ने अपने घर के बरामदे में लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग देखी तो उन्हें पता पला चला कि बच्ची को सांप ने काटा था। जबकि अगले महीने ही बच्ची का जन्मदिन था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed