सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   BJP, District Council, City, Market, hunger strike, Gurdaspur.

गठबंधन में दरार, भाजपाइयों ने खोला मोर्चा

गुरदासपुर । Updated Sun, 20 Jul 2014 10:05 PM IST
विज्ञापन
BJP, District Council, City, Market, hunger strike, Gurdaspur.
विज्ञापन
जिला परिषद उपचेयरमैन, मार्केट कमेटी तथा नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन का पद भाजपा को देने की मांग को लेकर चल रही तल्खी रविवार को चरम पर पहुंच गई। भाजपा नेताओं ने अपनी मांगों को लेकर हनुमान चौक पर क्रमिक अनशन शुरू कर दिया। उन्होंने इस मामले में जिला प्रशासन और अकाली दल के सीनियर नेताओं पर निशाना साधा। साथ ही गठबंधन की मर्यादा न निभाने का आरोप लगाया।


नेताओं ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा भाजपा नेताओं व वर्करों की अपेक्षा की जा रही है। क्रमिक अनशन के पहले दिन दीनानगर भाजपा मंडल प्रधान राजेश शर्मा की अगवाई में 11 सदस्य अनशन पर बैठे। इसमें राजेश शर्मा, राकेश महाजन, जगतार सिंह, विक्रम बल्लू, प्रवीण कुमारी, गंर्धन सिंह, विकास कश्यप, शाम सिंह, दर्शन लाल व प्रदीप शर्मा शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेताओं ने आरोप लगाया कि जब भी पंजाब में अकाली-भाजपा गठबंधन की सरकार बनी है, जिला परिषद गुरदासपुर के उपचेयरमैन का पद भाजपा के खाते में जाता रहा है, लेकिन इस बार अकाली-भाजपा गठबंधन मर्यादा के उलट चेयरमैन तथा उपचेयरमैन का पद अकाली दल ने अपने पास रखा है।
विज्ञापन
Trending Videos


इन पदों के चुनाव वाले दिन भी भाजपा ने विरोध प्रदर्शन किया था। तब स्पष्ट किया गया था कि जिला परिषद के उप चेयरमैन पद को पाने के लिए भापजा संघर्ष का रास्ता अपनाएगी। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा की मांग है कि मार्केट कमेटी तथा नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन के पद भी भाजपा को दिया जाए। आरोप लगाया कि अकाली दल गठबंधन की मर्यादा को नहीं निभा रहा है, जिस कारण जिला गुरदासपुर में गठबंधन कमजोर होता जा रहा है। वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि रविवार तक यह अनशन जारी रहेगा। 

इस मौके पर जिला प्रधान रमेश शर्मा, राकेश ज्योति, जिला महासचिव विजय वर्मा, पंजाब भाजपा के सचिव वीरां वाली, जिला प्रधान राज कुमारी, मंडल प्रधान विकास गुप्ता उपस्थित थे।

फोटो नम्बर  20जीडीआर02
भूखहड़ताल पर बैठे दीनानगर भाजपा मंडल के पदाधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed