{"_id":"61f7dd018a03954e513e6e24","slug":"50-thousand-reward-on-dacoit-jagan-gurjar-in-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: पूर्व डकैत जगन गुर्जर को नहीं पकड़ पा रही पुलिस, अब 50 हजार के इनाम की घोषणा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: पूर्व डकैत जगन गुर्जर को नहीं पकड़ पा रही पुलिस, अब 50 हजार के इनाम की घोषणा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Mon, 31 Jan 2022 06:28 PM IST
विज्ञापन
सार
कुख्यात दस्यु जगन गुर्जर पर राजस्थान सहित मप्र के कई जिलों में लूट, हत्या, अपहरण और मारपीट सहित 121 केस दर्ज हैं।
डकैत जगन गुर्जर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
पूर्व डकैत जगन गुर्जर पर अब 50 हजार का इनाम घोषित किया गया है। इससे पहले उस पर 10 हजार रुपए के इनाम घोषणा की गई थी। आईजी भरतपुर रेंज द्वारा जारी की गई इनाम की राशि को निरस्त कर एडीजी क्राइम ने इनाम की रकम बढ़ा दी है। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस अपराध रवि प्रकाश ने इसका आदेश जारी कर दिया है। आदेश के तहत जगन गुर्जर पर धौलपुर, करौली, भरतपुर व सवाई माधोपुर के अलावा मप्र के कई जिलों में लूट, डकैती, हत्या, हत्या का प्रयास, अपहरण, मारपीट, आर्म्स एक्ट और आईटी एक्ट जैसे 121 गंभीर केस दर्ज हैं।
एडीजी रविप्रकाश ने बताया कि जगन गुर्जर को पकड़ने के लिए पुलिस की आधा दर्जन टीमें धौलपुर जिले के डांग क्षेत्र और मप्र के मुरैना जिले के बीहड़ में लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस टीमों को उसे गिरफ्तार करने में अब तक सफलता नहीं मिली है। अगर कोई उसके बारे में सही सूचना देगा या उसकी गिरफ्तारी करवाने ने पुलिस की मदद करेगा तो उसे 50000 रुपए का इनाम दिया जाएगा। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन