Banswara News: शक की आग ने जलाई जिंदगी! शराब के नशे में की थी पत्नी की हत्या, शव को फेंका कुएं में
बांसवाड़ा जिले के लोहारिया थाना क्षेत्र के नडियादा बड़ा गांव में पति ने चरित्र संदेह में अपनी पत्नी पारी की हत्या कर शव कुएं में फेंक दिया। पुलिस ने मृतका के भाई की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी कमलेश की तलाश शुरू कर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बांसवाड़ा जिले के लोहारिया थाना क्षेत्र के नडियादा बड़ा गांव में एक व्यक्ति ने अपने पत्नी की हत्या कर शव कुएं में फेंक दिया। घटना के पीछे पति का चरित्र संदेह और शराब का असर बताया जा रहा है। पुलिस ने मृतका के भाई की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
शादी के बाद से चल रही थी मारपीट
पुलिस के अनुसार, मेतवाला गांव के कमलेश पुत्र हुरजी चावडा ने बताया कि उसकी बहन पारी की शादी वर्ष 2015 में कमलेश पुत्र धनजी कटारा निवासी नडियादा बड़ा के साथ सामाजिक रिवाज के अनुसार कराई गई थी। पारी के दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। शादी के बाद से ही जीजा कमलेश अपने पत्नी के साथ मारपीट करता और चरित्र पर आरोप लगाता था।
मारपीट से तंग होकर बहन पीहर आई थी
रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि लगभग 7 माह पहले भी कमलेश ने पारी के साथ मारपीट की थी, जिससे पारी अपने पीहर मेतवाला चली आई थी। समाज की पंचायत में सहमति के बाद पारी को पुनः ससुराल भेज दिया गया। मारपीट न करने की शर्त लगाई गई थी, लेकिन कमलेश ने पारी के साथ मारपीट करना बंद नहीं किया।
शराब के नशे में अंधेरी रात में हत्या
रिपोर्ट अनुसार, आरोपी कमलेश पालोदा गांव में एक होटल में खाना बनाने का काम करता है। 14 फरवरी की रात्रि लगभग 12 बजे कमलेश शराब पीकर नडियादा आया। आस-पड़ोस में सभी के सो जाने के बाद उसने पारी के साथ मारपीट की और गला दबा दिया। कमलेश ने पारी को शॉल में बांधकर दो पत्थरों के साथ पड़ोसी फतेह खां के कुएं में फेंक दिया। सुबह सूचना मिलने पर रिश्तेदार नडियादा पहुंचे। कुएं में करीब 15 फीट पानी भरा हुआ था। पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर पानी मोटर से निकाल कर शव बाहर किया। पारी के कान और कोहनी पर चोट के निशान थे।
पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण, आरोपी की तलाश जारी
पुलिस ने आरोपी कमलेश के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पूछताछ में यह भी सामने आया कि कमलेश ने शव कुएं में फेंक कर सबूत मिटाने की कोशिश की। पुलिस अब गिरोह के अन्य पहलुओं की जांच भी कर रही है।