सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Dausa: Two Youths Heading to Help a Friend Killed After Being Hit by Unidentified Vehicle on Expressway

Dausa: दोस्त की मदद करने निकले, खुद हादसे का शिकार हो गए दो युवक, एक्सप्रेस वे पर अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: दौसा ब्यूरो Updated Sat, 06 Jun 2026 04:04 PM IST
विज्ञापन
सार

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर एक दर्दनाक हादसे में दो दोस्तों की जान चली गई। दोनों युवक अपने एक घायल मित्र की दोस्त की क्षतिग्रस्त संभालने निकले थे लेकिन रास्ते में ही अज्ञात वाहन की टक्कर से उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

Dausa: Two Youths Heading to Help a Friend Killed After Being Hit by Unidentified Vehicle on Expressway
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में कार सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। दोनों युवक अपने एक घायल मित्र की क्षतिग्रस्त कार को संभालने के लिए जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी कार अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। हादसा बांदीकुई थाना क्षेत्र में खटीक के तिबारे के पास पिलर नंबर 155.8 के निकट हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही हाईवे पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ट्रॉमा यूनिट में चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।



हेड कांस्टेबल कालूराम ने बताया कि मृतकों की पहचान अलवर जिले टीकम मीणा (35) और पटवारी मीणा (18) के रूप में हुई है। दोनों के शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए। परिजनों को सूचना देने के बाद पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rajasthan News: 100 करोड़ की जमीन पर चला प्रशासन का बुलडोजर, जैसलमेर में 300 बीघा सरकारी भूमि कब्जामुक्त
विज्ञापन
Trending Videos


पुलिस के अनुसार मृतकों के एक परिचित की कार का एक्सप्रेस वे पर पिलर नंबर 157 के पास एक्सीडेंट हो गया था। घायल चालक को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। उसने अपने दोस्तों को फोन कर बताया कि उसकी क्षतिग्रस्त कार एक्सप्रेस वे पर खड़ी है और वे वहां पहुंचकर वाहन को संभाल लें। इसी सूचना पर टीकम और पटवारी कार लेकर मौके की ओर जा रहे थे, लेकिन पिलर नंबर 155.8 के पास उनकी कार भी हादसे का शिकार हो गई।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि किसी अज्ञात वाहन ने उनकी कार को टक्कर मारी, जिससे यह हादसा हुआ। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है। साथ ही एक्सप्रेस वे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि हादसे के कारणों और संबंधित वाहन की पहचान की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed