सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Woman's High-Voltage Drama...Accusing her husband of remarrying without a divorce,

पति की दूसरी शादी रुकवाने टंकी पर चढ़ी महिला: दौसा में घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा, आत्महत्या की भी दी धमकी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: दौसा ब्यूरो Updated Sun, 24 May 2026 03:50 PM IST
विज्ञापन
सार

दौसा जिले के राहुवास थाना क्षेत्र में  एक महिला ने फिर से शोले फिल्म की याद दिला दी, लेकिन इस बार वीरू नहीं बल्कि बसंती पानी की टंकी पर चढ़ी है। पढ़ें पूरा मामला। 

Woman's High-Voltage Drama...Accusing her husband of remarrying without a divorce,
टंकी पर चढ़ी महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान के दौसा जिले के राहुवास थाना क्षेत्र में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला पति की दूसरी शादी रुकवाने की मांग को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ गई। महिला बार-बार टंकी से कूदकर आत्महत्या करने की धमकी देती रही, जिससे मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया।

महिला का आरोप है कि उसकी शादी वर्ष 2017 में राहुवास निवासी धनराज मीणा से हुई थी। शादी के बाद उसके पति की रेलवे में नौकरी लग गई। इसके बाद पति का व्यवहार बदल गया और अब वह 25 मई को दूसरी शादी करने की तैयारी कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला सिकराय क्षेत्र की रहने वाली है। पति की दूसरी शादी की जानकारी मिलने पर वह अपने पिता और भाइयों के साथ ससुराल राहुवास पहुंची। वहां पति और ससुराल पक्ष से बातचीत हुई, लेकिन बात नहीं बनी। विवाद बढ़ने के बाद महिला आवेश में आकर गांव की पानी की टंकी पर चढ़ गई और प्रदर्शन शुरू कर दिया। महिला का कहना है कि उसका पति अभी तक उससे कानूनी रूप से अलग नहीं हुआ है। न तो दोनों का तलाक हुआ है और न ही सामाजिक स्तर पर कोई फैसला हुआ है। इसके बावजूद पति दूसरी शादी करने जा रहा है।

विज्ञापन
Trending Videos


पढ़ें:  स्पा सेंटर पर पुलिस रेड, आरोपियों ने दी धमकी-“कुछ नहीं बिगाड़ पाओगे”

जलदाय विभाग के पंप चालक पूरणमल ने बताया कि वह पानी की सप्लाई शुरू करने पहुंचे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि एक महिला और एक व्यक्ति टंकी पर चढ़े हुए हैं। महिला के भाई को समझाकर नीचे उतार लिया गया, लेकिन महिला नीचे उतरने को तैयार नहीं हुई। उसने कहा कि जब तक उसका फैसला नहीं होगा, वह नीचे नहीं उतरेगी।

सूचना मिलने पर राहुवास थाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को समझाने का प्रयास शुरू किया। एहतियातन टंकी के चारों ओर सुरक्षा जाल भी लगाया गया है। महिला के परिजनों को भी मौके पर बुलाया गया। बताया जा रहा है कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही महिला का पति और ससुर मौके से गायब हो गए। वहीं महिला के साथ पहुंचे पिता और भाई भी वहां से चले गए।

राहुवास थानाधिकारी गोपाल शर्मा ने बताया कि महिला अनीता मीणा की शादी वर्ष 2017 में धनराज मीणा से हुई थी। पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था और दोनों अलग-अलग रह रहे थे। फिलहाल पुलिस महिला को सुरक्षित नीचे उतारने और पूरे मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई करने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed